Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 9 दिन बाद तापमान हुआ कम:लेकिन उमस और लू के असर से लोगों को नहीं मिली राहत

लगातार नौ दिन 40 डिग्री से ऊपर रहने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को राहत नहीं दी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा, लोग जरूरी काम से ही निकले, गर्मी का असर अब भी जारी है।
लेकिन उमस और लू के असर से लोगों को नहीं मिली राहत
फाइल फ़ोटो

इंदौर - शहर में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। करीब 9 दिनों के बाद शुक्रवार को पहली बार इंदौर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिनभर उमस और तेज धूप ने लोगों को बेहाल बनाए रखा।

 

और पढ़ें: तेज रफ्तार कार का कहर: ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को मारी टक्कर, आरोपी खुद निकला पुलिसकर्मी

मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान भले ही मामूली गिरावट के साथ 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन चुभती गर्मी और गर्म हवाओं ने आमजन की परेशानी कम नहीं होने दी। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

 

और पढ़ें: OPERATION TALENT HUNT: एक गलती ने खोला राज, फर्जी पहचान के साथ छिपा सलीम डोला पकड़ा गया

मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

और पढ़ें: बरगी हादसे पर CM सख्त : क्रूज मैनेजर, पायलट-हेल्पर सस्पेंड; रीजनल अफसर पर जांच शुरू

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग कूलर, पंखे और एसी का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम रही, वहीं दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही घट गई।

 

और पढ़ें: एमपी में कांग्रेस करेगी चक्काजाम: किसानों के मुद्दों को लेकर 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक विरोध प्रदर्शन

पिछले दिनों का तापमान (अधिकतम):

22 अप्रैल – 40°C
23 अप्रैल – 40.6°C
24 अप्रैल – 41.2°C
25 अप्रैल – 42.2°C
26 अप्रैल – 43°C
27 अप्रैल – 42°C
28 अप्रैल – 41.2°C
29 अप्रैल – 40.01°C
30 अप्रैल – 40°C
1 मई – 39.4°C

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts