एमपी में कांग्रेस करेगी चक्काजाम:किसानों के मुद्दों को लेकर 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक विरोध प्रदर्शन

किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक एक व्यापक विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 7 मई को पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया जाएगा।
किसानों के मुद्दों को लेकर 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 7 मई को पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन बड़वानी से लेकर मुरैना तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के रूप में होगा लेकिन अगर इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में बड़ा चक्काजाम किया जाएगा।

भावांतर योजना का भुगतान अब तक लंबित

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने भावांतर योजना के तहत खरीदी गई सोयाबीन का भुगतान अब तक किसानों को नहीं किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन किसानों ने खुले बाजार में गेहूं बेचा उनका क्या होगा और उन्हें राहत कैसे मिलेगी।

गेहूं खरीदी में अनियमितता के आरोप

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी व्यवस्था में भी लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। किसानों को समय पर भुगतान और उचित व्यवस्था नहीं मिल रही है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: भोपाल: जाटखेड़ी में 20 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई, पुनर्वास की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध

कीमतों को लेकर सरकार पर सवाल

पटवारी ने सरकार के वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान की खरीद ₹3100 प्रति क्विंटल पर करने का वादा किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। वहीं पड़ोसी राज्यों में ₹2700 प्रति क्विंटल के आसपास गेहूं खरीदा जा रहा है जबकि मध्यप्रदेश में किसान बेहतर दाम का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल में सियासी हलचल! दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, दिलचस्प तस्वीर आई सामने

उत्पादन ज्यादा, खरीदी कम

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस बार करीब 245 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है लेकिन सरकार ने केवल 100 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बाकी उपज कौन खरीदेगा और किसानों को उसका उचित मूल्य कैसे मिलेगा। कांग्रेस का कहना है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts