Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रतलाम जेल से रिहा हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना, 49 कार्यकर्ता अब भी बंद

रतलाम जेल से श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना को गुरुवार सुबह रिहा कर दिया गया। उन्हें 50 हजार रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत मिली है। उनके साथ गिरफ्तार 49 कार्यकर्ता अब भी जेल में हैं।
रतलाम जेल से रिहा हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना, 49 कार्यकर्ता अब भी बंद

रतलाम। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना को गुरुवार सुबह 8:20 बजे रतलाम जेल से रिहा कर दिया गया। पुलिस उन्हें अपने वाहन से राजस्थान बॉर्डर तक छोड़ने गई है। हालांकि, उनके साथ गिरफ्तार किए गए 49 कार्यकर्ता अभी जेल में ही हैं। यूजीसी के नए कानून के विरोध में प्रस्तावित स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा से पहले पुलिस ने मकराना और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया था।

यूजीसी कानून के विरोध में निकालने वाले थे पैदल यात्रा

महिपालसिंह मकराना यूजीसी के नए कानून के विरोध में रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा निकालने वाले थे। इसके लिए वे बुधवार को रतलाम पहुंचे थे। राजपूत बोर्डिंग से करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा शुरू करने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति बैठक करने और यात्रा निकालने की तैयारी के चलते मकराना समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सभी को दिनभर सैलाना थाने में बैठाए रखने के बाद देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

50 हजार रुपए के मुचलके पर मिली जमानत

देर रात करीब 2 बजे तक चली कार्रवाई के बाद महिपालसिंह मकराना के वकील ने मजिस्ट्रेट के सामने जमानत आवेदन पेश किया। इसके बाद 50 हजार रुपए के मुचलके पर उन्हें सशर्त जमानत मिल गई। गुरुवार सुबह 8:20 बजे जेल से उनकी रिहाई हुई। एएसपी राकेश पंद्रों के मुताबिक, राजपूत बोर्डिंग के पास अवैध रूप से जमावड़ा हुआ था। इस मामले में 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। महिपालसिंह मकराना को नियमानुसार 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है।

Ratlam

जीवनसिंह शेरपुर ने दी थी दोपहर 12 बजे तक रिहाई की चेतावनी

करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर ने महिपालसिंह मकराना को गुरुवार दोपहर 12 बजे तक रिहा नहीं करने पर समर्थकों से रतलाम पहुंचने का आह्वान किया था। उन्होंने पूरे प्रदेश में चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद देर रात मकराना की रिहाई का आदेश जारी हुआ। हालांकि, रिहाई के बाद भी जीवनसिंह शेरपुर समर्थकों के साथ रतलाम पहुंचेंगे।

रतलाम के चारों तरफ नाकाबंदी, कई जगह वाहनों की जांच

जीवनसिंह शेरपुर की चेतावनी के बाद पुलिस ने देर रात से ही शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। दूसरे जिलों से रतलाम आ रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया। गुरुवार सुबह भी अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts