Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेज रफ्तार कार का कहर: ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को मारी टक्कर, आरोपी खुद निकला पुलिसकर्मी

राजेंद्र नगर में गश्त के दौरान दो आरक्षकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। एक की हालत गंभीर है। चौंकाने वाली बात यह कि कार चालक खुद पुलिसकर्मी निकला, जो नशे में था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को मारी टक्कर, आरोपी खुद निकला पुलिसकर्मी

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां डीआरपी लाइन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में अपनी कार से गश्त कर रहे दो अन्य पुलिस जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना आनंद नगर क्षेत्र की है। यहां आरक्षक भूरालाल और प्रमोद रूटीन गश्त पर बाइक से निकले थे। इसी दौरान डीआरपी लाइन में तैनात पुलिसकर्मी विजय चौहान तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए वहां पहुंचा। नशे की हालत में होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे गश्त कर रहे जवानों की बाइक को टक्कर मार दी।

 

यह भी देखें: राजा रघुवंशी केस: शिलॉन्ग छोड़ने को सोनम बेताब, कोर्ट में अर्जी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों जवान सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी विजय चौहान पहले भी कई बार विवादों में घिर चुका है। उस पर अनुशासनहीनता और नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts