PlayBreaking News

ड्रग्स माफिया पर राष्ट्रीय मंथन:इंदौर में जुटेंगे कई राज्यों के DGP, साझा रणनीति बनेगी

7 अगस्त से दो दिवसीय सम्मेलन, अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क, सिंथेटिक नशे और NDPS एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगा मंथन; 8 अगस्त से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में नालसा की वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के 50 से अधिक न्यायाधीश भी होंगे शामिल
Follow on Google News
इंदौर में जुटेंगे कई राज्यों के DGP, साझा रणनीति बनेगी
फाइल फ़ोटो

इंदौर। देशभर में ड्रग्स तस्करी और नशे के बढ़ते नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंदौर में 7 अगस्त से दो दिवसीय उच्चस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा तथा विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: विकास बनाम बदहाली: कांग्रेस ने शहरभर में लगाए '4 साल इंदौर बेहाल' के पोस्टर,नगर निगम और महापौर को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश को नशामुक्त बनाने के आह्वान के बाद आयोजित हो रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन की मेजबानी मध्यप्रदेश पुलिस करेगी, जिसमें प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: जेल से निकला ,अब मेडिकल कॉलेज लौटने की तैयारी: छात्र ने DAVV से लगाई गुहार

सूत्रों के अनुसार बैठक में ड्रग्स तस्करी के बदलते तौर-तरीकों, राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी, अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा ड्रग्स कारोबारियों की आर्थिक कमर तोड़ने और उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: आबूधाबी-इंदौर फ्लाइट में गोल्ड तस्करी! यात्री से 1 किलो सोना बरामद, DRI ने एयरलाइंस कर्मचारियों से भी की पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मध्य भारत के प्रमुख परिवहन मार्ग मध्यप्रदेश से होकर गुजरते हैं। ऐसे में इंदौर में होने वाली यह बैठक विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और संगठित ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लापता हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर : टीम होटल से गायब; फेडरेशन पर उठे सवाल

इंदौर में जुटेंगे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश

इसी क्रम में 8 और 9 अगस्त को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) की दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्टों के 50 से अधिक न्यायाधीश भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: 'गजनी' फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन : 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दोबारा कैंसर से जूझ रहे थे

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत करेंगे। वे उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भी करेंगे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायाधीश शामिल होंगे। मुख्यमंत्री, नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यकारी अध्यक्ष, विधि विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ भी इसमें भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: उपचुनाव हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन : दतिया जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग, सभी मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी-सदस्य भी हटाए

"एकजुट आवाजें, सशक्त कल—संवाद, गरिमा एवं समावेशन के माध्यम से न्याय तक पहुंच को आगे बढ़ाना" विषय पर आधारित इस सम्मेलन में मध्यस्थता, आदिवासी समुदायों का विधिक सशक्तीकरण, बाल-अनुकूल न्याय व्यवस्था, बंदियों को न्याय तक पहुंच तथा विधिक सेवा संस्थानों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts