PlayBreaking News

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लापता हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर :टीम होटल से गायब; फेडरेशन पर उठे सवाल

पाकिस्तान ओलिंपिक एसोसिएशन (POA) के सूत्रों ने बताया कि कुदरतुल्लाह अपना मुकाबला खेलने के बाद टीम होटल में रुका था। उसे आखिरी बार 2 अगस्त की रात करीब 2 बजे होटल के कमरे में देखा गया था। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे, जब पूरी टीम एयरपोर्ट जाने के लिए लॉबी में इकट्ठा हुई, तब उसके गायब होने की जानकारी मिली।
Follow on Google News
टीम होटल से गायब; फेडरेशन पर उठे सवाल
पाकिस्तान के बाक्सर कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब

स्पोर्ट्स डेस्क। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह के टीम होटल से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। खास बात यह है कि बॉक्सर का पासपोर्ट और वापसी का टिकट टीम मैनेजर के पास था, इसके बावजूद वह होटल से गायब हो गया।

होटल से अचानक लापता हुआ बॉक्सर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ओलिंपिक एसोसिएशन (POA) के सूत्रों ने बताया कि कुदरतुल्लाह अपना मुकाबला खेलने के बाद टीम होटल में रुका था। उसे आखिरी बार 2 अगस्त की रात करीब 2 बजे होटल के कमरे में देखा गया था। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे, जब पूरी टीम एयरपोर्ट जाने के लिए लॉबी में इकट्ठा हुई, तब उसके गायब होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे नीरज : सामने होगी श्रीलंका और पाक चुनौती, 21 अगस्त से लीग की शुरुआत

सामान छोड़ गया, पासपोर्ट भी नहीं था साथ

रिपोर्ट के अनुसार, कुदरतुल्लाह अपना निजी सामान होटल के कमरे में ही छोड़ गया। इतना ही नहीं, उसका पासपोर्ट और वापसी का टिकट भी टीम मैनेजर के पास था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि वह बिना जरूरी दस्तावेजों के होटल से कैसे निकल गया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

अब पढ़ें कब- कब सामने आए ऐसे मामले

  • यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी के विदेश में लापता होने की खबर आई हो। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी पाकिस्तान के दो बॉक्सर सुलेमान बलोच और नजीरउल्लाह खान इंग्लैंड के बर्मिंघम में गायब हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट टीम अधिकारियों के पास होने की बात कही गई थी।
  • साल 2024 में इटली के बुस्टो अर्सिजियो में आयोजित वर्ल्ड ओलिंपिक क्वालिफायर के दौरान भी पाकिस्तान के बॉक्सर जोहैब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगा था। उस घटना ने भी पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी निराशाजनक प्रदर्शन

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान का प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। 36 सदस्यीय दल केवल एक कांस्य पदक जीत सका। यह पदक महिला बॉक्सर फातिमा जेहरा ने दिलाया। पाकिस्तान पदक तालिका में 31वें स्थान पर रहा।

Featured News

फेडरेशन की व्यवस्था पर उठे सवाल

कुदरतुल्लाह के लापता होने की घटना के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन की निगरानी व्यवस्था और खिलाड़ियों के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में फेडरेशन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि कुदरतुल्लाह का पता कब चलता है और इस मामले में जांच क्या खुलासा करती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts