Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उपचुनाव हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन :दतिया जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग, सभी मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी-सदस्य भी हटाए

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह सहित पूरी जिला कार्यकारिणी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर गठित समीक्षा समिति की अनुशंसाओं के आधार पर की गई है।
दतिया जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग, सभी मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी-सदस्य भी हटाए

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए जिले की पूरी संगठनात्मक इकाई भंग कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने चुनावी परिणामों की समीक्षा के बाद जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया। इसके साथ ही मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की सभी इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है।

सुबह हुई थी समीक्षा बैठक 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी की ओर से गठित विशेष समीक्षा समिति ने उपचुनाव में मिली हार के कारणों का विश्लेषण कर अपनी अनुशंसाएं सौंपी थीं। इन्हीं सिफारिशों के आधार पर संगठन में व्यापक बदलाव का निर्णय लिया गया है। पार्टी का मानना है कि संगठनात्मक ढांचे में बदलाव से भविष्य में चुनावी तैयारियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से किया गया भंग 

भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल जिला कार्यकारिणी ही नहीं, बल्कि जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, सभी मंडल समितियां, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

नए सिरे से होगा गठन 

पार्टी ने संकेत दिए हैं कि दतिया में जल्द ही नए संगठन का गठन किया जाएगा। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर नए चेहरों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भाजपा नेतृत्व का उद्देश्य जिले में संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाकर आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना है।

/img/89/1785858951344

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts