Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आबूधाबी-इंदौर फ्लाइट में गोल्ड तस्करी!यात्री से 1 किलो सोना बरामद, DRI ने एयरलाइंस कर्मचारियों से भी की पूछताछ

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किया। 
यात्री से 1 किलो सोना बरामद, DRI ने एयरलाइंस कर्मचारियों से भी की पूछताछ
आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किए जाने की सूचना है। यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) सोमवार तड़के की। आबूधाबी से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान का निर्धारित आगमन तड़के करीब 3 बजे होता है। पिछले महीने ही मुख्यमंत्री ने इस सीधी उड़ान की शुरुआत की थी। 

इंदौर एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त

सूत्रों के अनुसार डीआरआई की टीम को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर फ्लाइट के इंदौर पहुंचने के बाद संबंधित यात्री की निगरानी की गई। जांच के दौरान उसके पास से करीब एक किलो सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

इंदौर में वीआईपी नंबरों की रेस शुरू : पहले दिन 0009 पर ₹50 हजार की बोली, 0001 पर टिकी सबकी नजर

एक कर्मचारी भी संदेह के घेरे में आई

मामले की जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस अथवा एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। सूत्रों का कहना है कि डीआरआई अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारी से भी लंबे समय तक पूछताछ की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूछताछ के बाद कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं।

‘चुड़ैल’ का विवाद खत्म : दो साल से अटकी सनी लियोनी की फिल्म अब पर्दे पर आएगी, इंदौर हाई कोर्ट में पहुंचा था 52 लाख रु. उधारी का मामला

आधिकारिक जानकारी साझा नहीं

पूरे घटनाक्रम को लेकर डीआरआई, एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारी मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।
इससे पहले भी दुबई और शारजाह से आने वाली उड़ान के यात्रियों से सोना बरामद हो चुका है 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts