Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साउथ इंडियन बैंक से ठगी : नकली सोना रखकर लिया 8 लाख का लोन, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Follow on Google News
साउथ इंडियन बैंक से ठगी : नकली सोना रखकर लिया 8 लाख का लोन, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र से नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लेने का मामला सामने आया है।  साउथ इंडियन बैंक के अधिकारियों द्वारा थाने पर इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके मुताबिक, एक व्यक्ति ने नकली सोना गिरवी रखकर 8 लाख का लोन ले लिया। ऑडिट के दौरान सोना नकली पाया गया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, विजय नगर थाना क्षेत्र की साउथ इंडियन बैंक के अधिकारियों द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया कि, कुछ समय पहले चंदन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले वसीम नाम के एक व्यक्ति ने सोना गिरवी रखकर बैंक से 8 लाख का लोन लिया था। लेकिन कई दिनों तक जब वसीम ने खाते में रुपए नहीं डाले तो बैंक अधिकारियों को शक हुआ। बैंक में हर 3 महीने में एक ऑडिट किया जाता है। वसीम के खाते में गिरवी रखे सोने के लोन खाते में किस्त जमा नहीं हो रही थी। जहां ऑडिटर द्वारा निर्णय लिया गया कि सोने को बेचकर यह लोन खाते को सेटल किया जाएगा। जब बैंक से वह सोना बेचने के लिए निकाला गया तो जांच में वह नकली निकला। जिसके बाद साउथ इंडियन बैंक के कर्मचारियों द्वारा थाने पर जाकर बैंक खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

घटना में वैल्यूअर भी था शामिल !

बैंक अधिकारियों की मानें तो जब भी बैंक में सोना गिरवी रख जाता है तो इसकी जांच की जाती है। इस सोने की वैल्यू निकाली जाती है, जो यह निकालता है उसे वैल्यूअर कहा जाता है। जब सोना गिरवी रखा गया था। तो क्या वैल्यूअर ने यह जानकारी बैंक को नहीं दी कि, सोना नकली है। पुलिस अब इसकी भी जानकारी निकाल रही है और क्या वह वैल्यूअर भी इस घटना में शामिल था या फिर बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1693870662673133663?t=WeXbeNB0I4MetpXIusV6vQ&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले)  मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts