Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, खजराना इलाके से 6 महिलाएं गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, खजराना इलाके से 6 महिलाएं गिरफ्तार
इंदौर। शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। खजराना थाना क्षेत्र से पुलिस ने 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने रहवासियों की शिकायत पर छापेमार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक, स्कीम नंबर 94 के मनोरमा गंज में पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दस्तावेजों की जांच करने पर सामने आया कि, इनमें से 2 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। यह प्रदेश के बाहर से आईं महिलाएं बिना जानकारी के इलाके में रह रहीं थीं। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।

प्रदेश के बाहर से बुलाई जाती हैं महिलाएं

जानकारी के मुताबिक, देह व्यापार के लिए प्रदेश के बाहर से महिलाओं को बुलाया जाता था। रहवासियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए महिलाओं और कुछ पुरुषों को भी मौके से गिरफ्तार किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1684797617367117825?t=-_ATc6XxP5_riHeOupaOMQ&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts