Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, घर पहुंचा नकली टीआई; परिवार को ठगने के इरादे से आया था आरोपी

इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, घर पहुंचा नकली टीआई; परिवार को ठगने के इरादे से आया था आरोपी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। गुरुवार देर रात खाकी वर्दी पहनकर, कंधे पर तीन स्टार लगाकर एक युवक राजा के घर पहुंचा और खुद को थाना प्रभारी (टीआई) बताने लगा। परिवार की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसकी पोल खुल गई।

    देर रात घर पहुंचा नकली पुलिसकर्मी

    राजा रघुवंशी के कैट रोड स्थित निवास पर गुरुवार रात एक युवक पहुंचा। वर्दी में आए इस व्यक्ति ने सबसे पहले राजा के पिता से बातचीत की और परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने लगा। राजा की मां उमा रघुवंशी ने यह जानकारी अपने बेटों विपिन और सचिन को फोन पर दी।

    जैसे ही दोनों भाई घर पहुंचे, युवक ने खुद को राजा का पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि वह राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली रेलवे पुलिस में तैनात है।

    पहचान पत्र मांगते ही बदल गया रंग

    विपिन को उस पर संदेह हुआ और उसने पहचान पत्र (आईडी) दिखाने को कहा। आरोपी ने एक आईडी दिखाई, लेकिन वह नकली लग रही थी। सवाल-जवाब बढ़ते ही युवक घबरा गया और बातों को घुमाने लगा। उसने यहां आने का कारण राजा की मौत का दुख साझा करना बताया।

    Twitter Post

    पुलिस की सख्ती से टूटा झूठ

    परिवार ने तुरंत राजेंद्र नगर थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान बजरंग लाल जाट, निवासी रतनगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के अनुसार, सख्ती से पूछने पर आरोपी ने कबूल किया कि वह न तो पुलिसकर्मी है और न ही रेलवे का कर्मचारी। वह सोशल मीडिया पर राजा की मौत की खबर देखकर परिवार को ठगने के इरादे से आया था।

    पहले भी कर चुका है नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात

    जांच में यह भी सामने आया कि बजरंग लाल पहले भी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगने की घटनाएं कर चुका है। इस बार उसने राजा रघुवंशी के परिवार को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसका भांडा फूट गया।

    राजा रघुवंशी हत्याकांड

    राजा रघुवंशी की हत्या 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान हुई थी। उनकी पत्नी सोनम समेत कई लोग इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। इस केस में कई बार नए-नए खुलासे होते रहे हैं और अब नकली टीआई की एंट्री ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

    ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस : CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, लाडली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts