PlayBreaking News

मध्य प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस : CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, लाडली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान

Follow on Google News
मध्य प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस : CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, लाडली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में आज देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हाल ही में हुई सैन्य कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" का उल्लेख करते हुए कहा- "जो जैसा, उसके साथ वैसा ही हुआ।"

    सीएम ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता अनगिनत बलिदानों से मिली है और आज देश अपनी सैन्य शक्ति के साथ आर्थिक रूप से भी मजबूती की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।

    Twitter Post

    लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि भाईदूज से प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को बिजली बिल से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है और गोशालाओं को दी जाने वाली राशि भी बढ़ाई जाएगी।

    प्रदेश के विकास के लिए नए कदम

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

    भर्ती और रोजगार: प्रदेश में 2 लाख से अधिक भर्ती की जाएगी, जिनमें एक लाख पद विभिन्न सरकारी विभागों में होंगे।

    उद्योग और निवेश: 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया गया है और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है।

    शहरी विकास: जबलपुर और ग्वालियर को मेट्रोपोलिटन शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

    पर्यावरण और जल संरक्षण: प्रदेश में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं और खंडवा जल संचय में देश में प्रथम स्थान पर है।

    प्रदेशभर में लहराया तिरंगा

    जबलपुर: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया।

    शहडोल: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्य समारोह में शिरकत की।

    इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव साइकिल से सिटी बस कार्यालय पहुंचे और ध्वजारोहण किया। यहां पुलिस बैंड और स्कूली बच्चों द्वारा शहीदों पर शानदार प्रस्तुति दी गई।

    ग्वालियर: मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कम्पू स्थित एसएएफ मैदान में परेड की सलामी ली।

    अन्य जिले: रतलाम, धार, पन्ना, टीकमगढ़, झाबुआ, निवाड़ी सहित 55 जिलों में मंत्रियों और कलेक्टरों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

    शाम को जगमगाईं सरकारी इमारतें

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम प्रदेश की सभी प्रमुख इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं। भोपाल का लाल परेड मैदान, विधानसभा भवन और खंडवा का इंदिरा सागर डैम तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आए।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि

    स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस बैंड की धुनों और परेड के शानदार प्रदर्शन ने माहौल को और भी देशभक्ति से भर दिया।

    ये भी पढ़ें: PM मोदी का डबल दिवाली तोहफा : लाल किले से कही GST घटाने की बात, कम होगी महंगाई

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts