इंदौर में तीन अलग-अलग घटनाएं :रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान..

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में अलग-अलग जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि दोनों आत्महत्या के मामलों में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान..
इंदौर में राजेंद्र नगर रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

इंदौर में रविवार और शनिवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला, जबकि जूनी इंदौर और एमआईजी थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रेलवे ट्रेक के पास मिला शव

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। दूसरी ट्रेन के लोको पायलट ने शव देखकर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

  • युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने या चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है।
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
  • पहचान और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: हरदा में नशे पर पुलिस का वार, भुट्टे की दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

इलेक्ट्रिशियन ने फांसी लगाई

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी दिनेश अहिरवार (30) ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दिनेश का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी नीचे चली गई। कुछ देर बाद जब वह वापस कमरे में पहुंची तो दिनेश फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद परिवार में मातम में है दिनेश के दो छोटे बच्चे हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्क्रैप दुकान कर्मचारी ने की आत्महत्या

एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा निवासी राजू कलमे (42) ने भी शनिवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शहर की एक स्क्रैप दुकान में काम करता था। राजू को सबसे पहले उसके भाई ने फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: इंदौर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से MP के छात्रों में खुशी की लहर

जाच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में अलग-अलग जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि दोनों आत्महत्या के मामलों में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts