इंदौर में करवा चौथ पर पत्नी का इंतजार करता रह युवक: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो की आत्महत्या

इंदौर। करवा चौथ के दिन इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई। देवास नाका इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय युवक रितिक सोलंकी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी के मायके से घर नहीं लौटने को लेकर वह परेशान था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: Weather Today 30 October : यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 kmph तक चलेगी हवा
पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर परेशान था युवक
मृतक की पहचान रितिक पिता जगदीश सोलंकी (24), निवासी देवास नाका, लसूड़िया के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि करवा चौथ के अवसर पर रितिक ने अपनी पत्नी को मायके से वापस घर आने के लिए बुलाया था। हालांकि, किसी बात को लेकर पत्नी घर नहीं लौटी।बताया जा रहा है कि पत्नी के वापस नहीं आने से रितिक आहत था और मानसिक तनाव में था। इसी घटनाक्रम के बीच उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी देखें: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का भोपाल एम्स में निधन, जैत में होगा अंतिम संस्कार
घर में फंदे पर मिला युवक, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान परिजनों के बयान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
पारिवारिक विवाद की परिस्थितियों की पड़ताल
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले घर में क्या परिस्थितियां थीं और पारिवारिक विवाद की क्या वजह थी। पत्नी के मायके से नहीं लौटने की बात प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई है, लेकिन घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




















