IND vs NZ 4th T20I LIVE: 17वें ओवर में ब्रेसवेल के 3 छक्कों से मचा तूफान, न्यूजीलैंड 226 पार

Live Updates
02:07 PM 30/10/26
ब्रेसवेल के तीन छक्के, न्यूजीलैंड 226 पार
मयंक यादव के 17वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने तीन छक्के जड़ दिए। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 226 रन है। ब्रेसवेल 65 और ग्लेन फिलिप्स 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी 18 गेंदें बाकी हैं। न्यूजीलैंड अपना सबसे बड़ा टी20 स्कोर 254 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था।
02:02 PM 30/10/26
फिलिप्स के लगातार छक्के, न्यूजीलैंड 200 पार
ग्लेन फिलिप्स ने 16वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। टीम ने महज 15.4 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। अभी 26 गेंदों का खेल बाकी है। न्यूजीलैंड की तूफानी बल्लेबाजी को देखते हुए टीम का स्कोर 250 रन तक पहुंचने की उम्मीद है।
01:40 PM 30/10/26
12 ओवर में न्यूजीलैंड के 129 रन
न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। नमन धीर के 12वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने भी एक चौका जड़ा। फिलिप्स 48 रन बनाकर अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं, जबकि ब्रेसवेल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
01:32 PM 30/10/26
10 ओवर में न्यूजीलैंड के 109 रन
न्यूजीलैंड की आधी पारी खत्म हो चुकी है। 10 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 43 रन और बेवॉन जैकब्स 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड तेजी से रन बना रहा है। इसी रफ्तार से बल्लेबाजी जारी रही तो टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच सकता है।
01:20 PM 30/10/26
अक्षर का पलटवार, फिन एलन हुए आउट
आठवें ओवर में फिन एलन ने अक्षर पटेल की शुरुआती तीन गेंदों पर 16 रन ठोक दिए। हालांकि, अक्षर ने शानदार वापसी करते हुए ओवर की आखिरी गेंद पर एलन को आउट कर दिया। एलन ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका 93 रन के स्कोर पर लगा। इस विकेट से भारत को बड़ी राहत मिली।
01:11 PM 30/10/26
पावरप्ले में न्यूजीलैंड के 63 रन बने
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 63 रन बनाए। छठा ओवर प्रिंस यादव ने डाला, जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इस ओवर में कुल 14 रन बने। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 26 और फिन एलन 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाज न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
01:05 PM 30/10/26
मयंक का पलटवार, डेरिल मिशेल हुए आउट
मयंक यादव ने पहली चार गेंदों में 20 रन लुटाने के बाद शानदार वापसी की। पांचवीं गेंद पर उन्होंने डेरिल मिशेल को LBW आउट किया। मिशेल ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं बदला। वह 9 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे। न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट 34 रन पर गिरा।
12:35 PM 30/10/26
ईशान किशन की वापसी से वैभव सूर्यवंशी बाहर
चौथे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 बदली! ईशान किशन की वापसी से वैभव सूर्यवंशी बाहर, भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को मिला मौका।
12:15 PM 30/10/26
भारत ने जीता टॉस
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज! श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी। सीरीज में भारत का टॉस पर लगातार कब्जा!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर रखा गया है। वहीं, चोट से उबरने के बाद ईशान किशन की वापसी हुई है। मयंक यादव को भी टीम में खेलने का मौका मिला है।




















