Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नगर निगम की नई पहल:वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने वालों को संपत्ति कर में 10% की छूट

सत्यापन और सिस्टम के नियमित संचालन पर मिलेगा लाभ, बंद मिलने पर अगले वित्तीय वर्ष से खत्म होगी कर छूट
Follow on Google News
वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने वालों को संपत्ति कर में 10% की छूट
फाइल फोटो

इंदौर। शहर में वर्षा जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिन भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होगा और वह नियमित रूप से संचालित पाया जाएगा, उन्हें संपत्ति कर में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। निगम का कहना है कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और जल संकट से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ये भी पढ़ें: जीवनसाथी डॉट कॉम पर फर्जी मर्चेंट नेवी अफसर बनकर 26.86 लाख की ठगी, रूस भागने से पहले दबोचा गया आरोपी

नगर निगम द्वारा लागू की गई नई कर प्रोत्साहन योजना के तहत पहले वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वाले भवनों को संपत्ति कर में 6 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण और उसे जमीन में रिचार्ज करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इससे भूजल स्तर बढ़ेगा और भविष्य में जल संकट की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: शादी बन गई खास : पिता की इच्छा पूरी करने हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाया मनीष, स्वागत के लिए पहुंच गया पूरा गांव

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर छूट का लाभ केवल उन्हीं भवनों को मिलेगा, जहां वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का स्थल निरीक्षण, परीक्षण और प्रमाणन भवन अधिकारी अथवा भवन निरीक्षक द्वारा किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सिस्टम नियमित रूप से संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन की चिमनी से उठीं लपटें

यदि किसी निरीक्षण के दौरान वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बंद या अनुपयोगी पाया जाता है, तो संबंधित भवन को अगले वित्तीय वर्ष से संपत्ति कर में मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट समाप्त कर दी जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से अधिक से अधिक वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने और जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts