PlayBreaking News

दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग,किचन की चिमनी से उठीं लपटें

केजी मार्ग स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ? जानिए पूरी जानकारी।
Follow on Google News
किचन की चिमनी से उठीं लपटें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के केजी मार्ग स्थित मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी चिमनी से शुरू हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग को शाम 3:40 बजे मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार शाम 3 बजकर 40 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने हालात का जायजा लेने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

किचन की चिमनी तक ही सीमित रही आग

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग रेस्टोरेंट के किचन की चिमनी से शुरू हुई थी। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई के चलते आग रेस्टोरेंट के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Breaking News

आग लगने के कारणों की हो रही जांच

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग केवल किचन के चिमनी वाले हिस्से तक सीमित रही। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी। वहीं, घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हलचल जरूर रही, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts