Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ई-रिक्शा में सफर बना जाल: सूटकेस से 17 तोला सोना उड़ाने वाली गैंग का पर्दाफाश

बिजनौर से जुड़े चार आरोपी हिरासत में, अवंतिका एक्सप्रेस से आए पिता-पुत्री को बनाया था निशाना; चोरी के आभूषण यूपी भेजने का दावा
 सूटकेस से 17 तोला सोना उड़ाने वाली गैंग का पर्दाफाश
फाइल फोटो

इंदौर। रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा में सफर के दौरान यात्रियों के सूटकेस से लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का लसूड़िया थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से जुड़े चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने वारदात कबूल कर ली है और दावा किया है कि चोरी किए गए आभूषण बिजनौर भेज दिए गए हैं। पुलिस अब चोरी का मशरुका बरामद करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा, दो कर्मचारियों पर FIR; 2.94 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ठाणे के टिटवाड़ा-कल्याण निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक पवन सिंह 19 जुलाई को अपनी बेटी खुशबू के साथ अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर पहुंचे थे। खुशबू का ससुराल स्कीम-78 क्षेत्र में है। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद दोनों एक ई-रिक्शा में सवार हुए। उस समय रिक्शा में पहले से दो व्यक्ति यात्री बनकर बैठे थे, जबकि रास्ते में एक अन्य व्यक्ति भी सवारी के रूप में बैठ गया।

ये भी पढ़ें: इंदौर : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की पिटाई, कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर आश्रम सील, संचालिका पर एफआईआर के निर्देश

यात्रा के दौरान आरोपितों ने बड़ी सफाई से उनका सूटकेस खोल लिया और उसमें रखे करीब 17 तोला सोने के आभूषण, सवा किलो चांदी के जेवर तथा पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। स्कीम-78 पहुंचने पर जब सामान की जांच की गई तो चोरी का पता चला। इसके बाद पीड़ितों ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: Indore World Record: इंदौर ने फिर किया कमाल! 5.46 लाख से ज्यादा सेग्रीगेशन सेल्फी लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजकुमार यादव के निर्देशन में एसआई शैलेंद्र सिंह और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, ई-रिक्शा की जानकारी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने हातोद क्षेत्र से एमपी-09 एजे-8770 नंबर का ई-रिक्शा बरामद कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम के सरेंडर के बाद राजा के भाई का बयान, बोले- अब इंसाफ की उम्मीद

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपने बिजनौर निवासी दो अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए आभूषण उत्तर प्रदेश के बिजनौर भेज दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का मौसम

पुलिस अब चोरी के आभूषणों की बरामदगी के लिए संबंधित स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के दो सदस्य पहले भी इसी तरह की दो वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी भी जुटा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts