Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

4 अक्टूबर को पांढुर्ना जाएंगे CM मोहन यादव, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक प्रशासन अलर्ट

पांढुर्णा जिले में हो सकता है आगमन प्रशासन अलर्ट मोड पर नर्मदा परिक्रमा वासी  विवेक जी महाराज के आनंद धाम आश्रम दर्शन हेतु आगमन
4 अक्टूबर को पांढुर्ना जाएंगे CM मोहन यादव, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक प्रशासन अलर्ट

छिंदवाड़ा/पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 अक्टूबर को पांढुर्णा जिला मुख्यालय दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला बनने के बाद मुख्यमंत्री के पहली बार पांढुर्णा आने की संभावित खबर से लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शासकीय कार्यक्रम में जिले को क्या सौगात मिलती है।

आनंद धाम आश्रम भी जा सकते हैं CM

संभावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव पांढुर्णा में शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम राजना स्थित आनंद धाम आश्रम भी जा सकते हैं। यह आश्रम आध्यात्मिक गुरु श्रद्धेय विवेक महाराज से जुड़ा बताया गया है। हालांकि, प्रशासन को अभी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके बावजूद अधिकारी संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।

अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी पर नहीं जाने और मुख्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News

हेलीपैड और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

गुरुवार दोपहर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नगर के पारडी मार्ग स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित शासकीय कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थानों का भी जायजा लिया गया। इनमें संदीपनी स्कूल, नगर पालिका का लक्ष्मी स्मृति भवन और कृषि मंडी प्रांगण शामिल हैं। प्रशासन इन स्थानों में से किस जगह पर कार्यक्रम आयोजित करना सुविधाजनक रहेगा, इसका आकलन कर रहा है।

जिलेवासियों की नजर CM की संभावित सौगात पर

पांढुर्णा को जिला बने कुछ समय ही हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिले के लोगों में उत्सुकता है। लोगों की नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री अपने संभावित दौरे के दौरान पांढुर्णा जिले के लिए कौन-सी घोषणाएं या सौगात देते हैं।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts