भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, BSF की फायरिंग में 2 घुसपैठिए ढेर

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF ने नाकाम कर दिया। BSF के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को फायरिंग में मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने पहले घुसपैठियों को चेतावनी दी थी, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे।
रात 12:30 बजे सीमा पर हुई घटना
BSF के अनुसार, यह घटना तरनतारन सेक्टर के BOP राजोके इलाके में रात करीब 12:30 बजे हुई। पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन संदिग्ध लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ते दिखाई दिए। सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती देकर रुकने की चेतावनी दी। आरोप है कि चेतावनी के बावजूद वे आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद BSF जवानों ने फायरिंग की।
दो घुसपैठिए मारे गए, तीसरा वापस भागा
BSF के मुताबिक, कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए। वहीं फायरिंग के दौरान तीसरा व्यक्ति मौके से भागकर पाकिस्तान की तरफ वापस लौट गया। BSF ने दो घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि की है। तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की जानकारी भी सामने आई है।
सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीमा क्षेत्र में निगरानी और तलाशी अभियान चलाए जाने की जानकारी सामने आई है। BSF के मुताबिक, पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा बल लगातार सतर्क हैं। इस घटना के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।




















