Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन:विकास को मिली रफ्तार-सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात

एमपीआईडीसी नैनोद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमिपूजन कर दिया है। इस परियोजना से निवेश, आधुनिक उद्योग और लाखों रोजगार के अवसर सृजित हो गए हैं, जिससे इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिल गई है।
विकास को मिली रफ्तार-सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात

शहर के विकास को नई गति देने वाले इंदौरपीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमिपूजन कार्यक्रम आज दोपहर करीब 12:30 बजे एमपीआईडीसी नैनोद में हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत कर इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इस कॉरिडोर के साथ ही इंदौर और पीथमपुर की समृद्धि का नया दौर शुरू हो गया है। इसे भविष्य का ग्रोथ कॉरिडोर माना जा रहा है, जो आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

संबंधित खबर: पश्चिम बंगाल चुनाव: फालता सीट की सभी 285 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, EVM गड़बड़ी और हिंसा के बाद EC का बड़ा फैसला

विशेषज्ञों के अनुसार, इस परियोजना से आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो गया है और यह इंदौर की जीडीपी को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने में भी मददगार साबित हो सकता है। कॉरिडोर के माध्यम से आईटी, लॉजिस्टिक्स, फिनटेक, एरोसिटी और ग्रीन इंडस्ट्री जैसे आधुनिक सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर बनना शुरू हो गए हैं। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष रूप से 1 लाख से अधिक और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 3 लाख रोजगार मिलेगा।

संबंधित खबर: हैवान पिता को उम्रकैद: चरित्र शंका में बेटी का गला घोंटा, ड्रम में छिपाया शव

पीथमपुर से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो गई है, जिससे देश-विदेश की कंपनियों और उद्योगों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। साथ ही, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसी उन्नत इंडस्ट्री के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह कॉरिडोर इंदौर और पीथमपुर को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है। एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी होने के कारण उज्जैनइंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन के विकास को भी गति मिल गई है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और ऑटो क्लस्टर जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है।

 

संबंधित खबर: MP News: महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं रेखा यादव, 6 साल बाद हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दौरा भी व्यस्त रहा। वे दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे डॉ. आंबेडकर नगरी (महू) पहुंचे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। शाम को तिलक नगर और बायपास क्षेत्र के आयोजनों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6:50 बजे विमानतल से प्रस्थान करेंगे

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts