क्लब में लव जिहाद का खेल:युवतियों के साथ पहुंचे तीन युवकों पर पहचान छिपाने का आरोप, मोबाइल खंगाल रही पुलिस

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के अपोलो हाई स्ट्रीट स्थित वन 8 क्लब में आयोजित रेट्रो बॉलीवुड इवेंट के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों पर अपनी पहचान छिपाकर युवतियों के साथ क्लब में पहुंचने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने युवकों को पकड़कर उनके मोबाइल और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की और बाद में उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
यह भी देखें: Durg Bhilai: भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर में लीकेज,बाईपास पर मचा हड़कंप,पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। उनके मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवकों की क्लब में मौजूद युवतियों से क्या पहचान थी और उनके मोबाइल में मिले कथित फोटो-वीडियो का पूरा मामला क्या है।
यह भी देखें: बुजुर्ग कर्मचारी की चाकू से हत्या: रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव,श्वान नोचते मिले
पहले हिंदू नाम बताने का आरोप
राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत के मुताबिक संगठन को सूचना मिली थी कि क्लब में चल रहे कार्यक्रम में कुछ युवक युवतियों के साथ पहुंचे हैं और अपनी पहचान को लेकर संदेह पैदा कर रहे हैं। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो क्लब में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि तीन युवकों को अलग ले जाकर पूछताछ की गई। आरोप है कि उन्होंने शुरुआत में हिंदू नाम बताए और साथ मौजूद युवतियों को कॉलेज की दोस्त बताया। इसके बाद मोबाइल फोन और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। कार्यकर्ताओं के अनुसार तीनों की पहचान मोईन खान, साहिल खान और जुनैद खान, निवासी बेटमा के रूप में हुई। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी देखें: राजगढ़ में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में ASI ने चलाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल
मोबाइल में फोटो-वीडियो मिलने का दावा, पुलिस जांच में जुटी
कार्यकर्ताओं ने युवकों के मोबाइल फोन में युवतियों के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का दावा किया है। हालांकि इन सामग्री की प्रकृति, उनकी सत्यता और उन्हें बनाने अथवा साझा करने की परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अब मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही है। यदि जांच में किसी युवती की निजता भंग करने, ब्लैकमेलिंग या किसी अन्य अपराध के साक्ष्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी देखें: UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द, NTA ने जारी की नई तारीखें
दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव के अनुसार मामले में दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। दोनों को एसीपी कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है। वहीं पुलिस तीनों युवकों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
करणी सेना ने लगाए गंभीर आरोप
करणी सेना पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ युवक क्लबों और पार्टियों में युवतियों से संपर्क बनाकर बाद में उनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए कर सकते हैं। संगठन ने दावा किया कि पूर्व में भी ऐसे मामलों में युवकों के मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि इस मामले में किसी युवती को ब्लैकमेल किए जाने की पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की है। इसलिए पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इन आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
पास होने के बावजूद एंट्री नहीं मिली, क्लब के बाहर भी हंगामा
इसी इवेंट से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक-युवतियां क्लब के गेट पर कर्मचारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के पास पहले से इवेंट के पास थे, लेकिन क्लब पहुंचने के बाद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि क्लब हाउसफुल होने के कारण पास होने के बावजूद कई लोगों को एंट्री नहीं मिली, जिसके बाद गेट पर विवाद की स्थिति बन गई। वायरल वीडियो में लोग क्लब प्रबंधन से प्रवेश नहीं देने का कारण पूछते दिखाई दे रहे हैं।












