Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

राजगढ़ में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में ASI ने चलाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

राजगढ़ जिले के इकलेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार दोपहर ASI ने चार लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक मोहबे की शुजालपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन सगे भाई घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी ASI दिलीप कुंभकार को हिरासत में ले लिया है और गोली चलाने का वीडियो भी सामने आया है।
Follow on Google News
राजगढ़ में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में ASI ने चलाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल
जमीन विवाद में ASI ने चलाई गोलियां

राजगढ़। विवाद पट्टा जमीन के एक प्लॉट को लेकर हुआ था, जहां दीपक मोहबे का गुलाबबाई शर्मा से जमीन का सौदा चल रहा था। घायल संतोष जाटव के मुताबिक, प्लॉट को लेकर पहले से विवाद था और 13 अगस्त को दीपक को गोली मारने की धमकी भी दी गई थी। रविवार को विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव कर रहे सतीश, मुकेश और संतोष जाटव भी एएसआई ने फायरिंग कर दी। 

पट्टा जमीन के प्लॉट को लेकर हुआ विवाद

राजगढ़ जिले के इकलेरा गांव में रविवार दोपहर पट्टा जमीन के एक प्लॉट को लेकर विवाद हुआ। बताया गया कि दीपक मोहबे का गांव में ही रहने वाली गुलाबबाई शर्मा से जमीन का सौदा चल रहा था। महिला विधवा है और कोई आश्रित न होने की वजह से अपना 30 बाय 30 का प्लॉट दीपक को बेच रही थी। इसी जमीन को लेकर आरोपी ASI दिलीप कुंभकार से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। फायरिंग में दीपक मोहबे सहित चार लोग गोली लगने से घायल हुए।

प्लॉट पर पहुंचते ही एएसआई ने की फायरिंग 

घायल संतोष जाटव ने बताया कि ASI दिलीप कुंभकार ने महिला के प्लॉट के बाजू वाली जमीन सुशील कुमार द्विवेदी से खरीदी थी। इसके साथ ही गुलाबबाई के प्लॉट पर भी जबरन कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत इकलेरा चौकी में दर्ज है। 13 अगस्त को ही दीपक इस शिकायत के बारे में पूछताछ करने तलेन थाने गया था। संतोष के अनुसार, आरोपी दिलीप ने उसे वहीं गोली मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 19 अगस्त से रुद्राक्ष वितरण बंद; सोमवार को सीवन तट से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

बीच-बचाव करने पहुंचे तीनों भाई भी घायल

संतोष ने बताया कि रविवार को दीपक प्लॉट पर पहुंचा तो उसका दिलीप से विवाद हो गया। सतीश, मुकेश और संतोष जाटव बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच दिलीप ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मुकेश, दीपक और सतीश को गोलियां लगीं। दीपक की शुजालपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव को ICU में भर्ती कराया गया है।

Breaking News

आरोपी ASI शाजापुर में 2021 से अटैचमेंट पर है

आरोपी ASI दिलीप कुंभकार की मूल पदस्थापना उज्जैन जिले में है। वह वर्ष 2021 से शाजापुर जिले में अटैचमेंट पर सेवाएं दे रहा है। जमीन विवाद को लेकर पहले से शिकायत भी दर्ज बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके गोली चलाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सिवनी में NH-44 पर भीषण हादसा: कंटेनर समेत 6 कारें जलकर खाक, जांच के लिए जा रहे पुलिस वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

तलेन थाना प्रभारी धर्मवीर पलैया ने बताया कि आरोपी दिलीप कुम्भकार को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों के बयान और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts