Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : नीट की तैयारी कर रही छात्रा के परिजनों ने इंस्टीट्यूट के टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप

Follow on Google News
इंदौर : नीट की तैयारी कर रही छात्रा के परिजनों ने इंस्टीट्यूट के टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के परिजनों ने इंस्टीट्यूट के टीचर को सड़क पर निर्वस्त्र कर पीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गए। इंस्टीट्यूट के टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। मामला तुकोगंज इलाके के आकाश इंस्टीट्यूट का बताया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने छात्रा से बातचीत करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्या है पूरा मामला

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, खरगोन की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा इंदौर के आकाश इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि, मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा को आकाश इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले टीचर शैलेंद्र पांडे ने कैंटीन में मैगी खाने के लिए बुलाया। जहां बात करते-करते छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकत की। यह जानकारी छात्रा द्वारा परिजनों को दी गई, परिजन रात में ही इंदौर के लिए निकले और सुबह आकाश इंस्टीट्यूट पहुंचे। जहां शैलेंद्र पांडे से बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजन शैलेंद्र पांडे को पीटते हुए थाने ले आए। पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा से बात करने के बाद पूरे मामले में प्रकरण दर्ज करने की बात कही। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts