Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : इंदौर के पालदा इलाके में मोबाइल लूट की वारदात, दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
VIDEO : इंदौर के पालदा इलाके में मोबाइल लूट की वारदात, दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में मोबाइल लूट की एक वारदात सामने आई थी। फरियादी द्वारा अपने साथ घटी घटना की जानकारी भंवरकुआं थाने पर देकर मामला दर्ज कराया गया था। घटना को लेकर थाना प्रभारी द्वारा एक विशेष टीम बनाकर मामले में पड़ताल शुरू की गई। पालदा इलाके से संदेही को पकड़ा गया तो लूट का मामला साफ हो गया और घटना में दो नाबालिक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

क्या है मामला ?

11 सितंबर को पालदा इलाके में अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी का मोबाइल छीनकर भाग जाने की घटना भंवरकुआं थाने में दर्ज हुई थी। दर्ज हुए मुकदमे को लेकर बनाई गई विशेष टीम ने घटना में शामिल दो नाबालिक सहित तीन आरोपियों को पकड़ते हुए लूटे गए 11 मोबाइल भी जब्त किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए इलाके के एडिशनल डीसीपी ने घटना को लेकर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पकड़े जाना बताया। आरोपियों से जब्त किए गए मोबाइल को लेकर अब इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है कि भंवरकुआं थाना के अलावा और कौन-कौन से इलाकों में आरोपियों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। https://x.com/psamachar1/status/1704842991683191157?t=DV_FN6zwqWrdwEP5MU5VtA&s=08 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- VIDEO : एमपी में भारी बारिश का कहर… झाबुआ के ग्राम बहादुरपाड़ा में तालाब फूट जाने से 8 लोग बहे, दो शव बरामद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts