प्रेम संबंधों के शक में उजड़ा परिवार:मासूम बेटी रोती रही, कमरे में पति-पत्नी की लाशें पड़ी थीं पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर,

हीरानगर के मेघदूत नगर में दिल दहला देने वाली घटना, सुबह बच्ची के लगातार रोने पर खुला राज; पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच।
मासूम बेटी रोती रही, कमरे में पति-पत्नी की लाशें पड़ी थीं पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर,

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत नगर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब दंपति की मासूम बेटी सुबह लगातार रोती रही और आसपास के लोगों को शक हुआ। हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे सामने आई। मृतकों की पहचान हल्के वीर पटेल और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

 

बच्ची के रोने से खुला मौत का राज

जानकारी के अनुसार सुबह घर से बच्ची के लगातार रोने की आवाजें आ रही थीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पति-पत्नी मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने तुरंत मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

और पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एक और ट्विशा केस जैसा मामला ! 4 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला शव, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

 

पीथमपुर की कंपनी में करता था काम

पुलिस के मुताबिक हल्के वीर पटेल पीथमपुर स्थित एक पेस्टिसाइड कंपनी में कार्यरत था। परिवार मूल रूप से नर्मदापुरम (होशंगाबाद) का रहने वाला बताया जा रहा है।

और पढ़ें: पंजाब पुलिस के ASI की दिनदहाड़े हत्या : अमृतसर में ड्यूटी पर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने मारीं गोलियां, इलाके में दहशत

 

प्रेम संबंधों के शक में बढ़ा विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पीथमपुर निवासी सुनील साहू नामक युवक से कथित प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी पति हल्के वीर को हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह एक रिश्तेदार के साथ युवक से बात करने भी गया था। इसके कुछ घंटों बाद रविवार सुबह यह दर्दनाक घटना सामने आई।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजहों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts