बीटेक छात्र ने-हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट से खुली परतें

तेजाजी नगर के हॉस्टल में बीटेक छात्र उत्कर्ष ने फांसी लगाकर जान दी। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने रोशनदान से देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। सुसाइड नोट में प्रेम विवाद का जिक्र, पुलिस मोबाइल और परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट से खुली परतें

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बीटेक थर्ड ईयर के छात्र उत्कर्ष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला था।

यह भी देखें: राजा रघुवंशी केस: शिलॉन्ग छोड़ने को सोनम बेताब, कोर्ट में अर्जी

थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, उत्कर्ष अपने दो साथियों के साथ हॉस्टल में रह रहा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके रूममेट्स डिनर के बाद कमरे पर लौटे और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर रोशनदान से झांककर देखा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। उत्कर्ष फंदे पर लटका हुआ था।

यह भी देखें: इंदौर: बस स्टॉप तोड़ते हुए थाने में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया है, जिसने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। नोट में एक युवती के साथ प्रेम संबंध और उसमें आई खटास का जिक्र है। उत्कर्ष ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा कि 15 तारीख को वह जिस युवती के साथ जाने वाला था, वह किसी और के साथ चली गई।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि कुछ दिन पहले भी उसने आत्महत्या का संकेत देते हुए एक और नोट लिखा था। पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, वही  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts