इंदौर में बिजली चोरी का बड़ा खेल बेनकाब! 98 हजार ठिकानों पर छापे, 41 हजार पर कार्रवाई,अब 93 करोड़ की वसूली का नोटिस!
इंदौर में बिजली कंपनी ने जनवरी से अब तक 98 हजार से ज्यादा स्थानों पर जांच कर 41 हजार से अधिक बिजली चोरी और अनियमितता के मामले पकड़े हैं। इन पर 93 करोड़ रुपए की बिलिंग की गई, जबकि 70 करोड़ से ज्यादा वसूले जा चुके हैं। बाकी बकायादारों को लोक अदालत के नोटिस दिए जाएंगे। वी-कनेक्ट एप पर मिली 520 सूचनाओं से भी 88 लाख की बिलिंग हुई है।
Hemant Nagle
29 Nov 2026































