Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ स्टारलिंक का किया इस्तेमाल, मस्क हुए नाराज, SpaceX ने 2 अफसरों को निकाला

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अपनी सेनाओं के कमांड और कंट्रोल और आत्मघाती ड्रोन अभियानों की निगरानी के लिए स्टारलिंक टर्मिनलों का इस्तेमाल किया। इस खुलासे के बाद स्पेसएक्स में कार्रवाई हुई।
ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ स्टारलिंक का किया इस्तेमाल, मस्क हुए नाराज, SpaceX ने 2 अफसरों को निकाला

वॉशिंगटन।  ईरान ने कथित तौर पर एलन मस्क के स्वामित्व वाले स्टारलिंक टर्मिनलों का इस्तेमाल अपनी सेनाओं के कमांड और कंट्रोल के लिए और वन-वे अटैक ड्रोन अभियानों की निगरानी के लिए किया। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब स्पेसएक्स के भीतर इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि अमेरिका के विरोधी और अमेरिकी सेना, दोनों ही उसके सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क का अनधिकृत इस्तेमाल कर रहे हैं।इससे संबंधित दस्तावेज की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के अनुसार, यह गोपनीय आकलन अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा तैयार किया गया था। हालांकि पेंटागन ने ऐसी किसी रिपोर्ट के होने से इनकार किया है।

पेंटागन ने रिपोर्ट से किया इनकार

पेंटागन की प्रवक्ता किंग्सले विल्सन ने द वॉशिंगटन पोस्ट से कहा- हमें इस विषय से जुड़ी सेंट्रल कमांड की किसी ऐसी रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है जो रक्षा सचिव के कार्यालय को भेजी गई हो। उन्होंने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या ईरान सैन्य अभियानों के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल कर रहा था और न ही उन्होंने स्टारशील्ड से जुड़े कीमत संबंधी विवाद पर कुछ कहा।

मस्क को पता चला तो हुए नाराज

द वॉशिंगटन पोस्ट की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में जब मस्क को पता चला कि ईरान तौर पर अमेरिकी सेना के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों में स्टारलिंक का इस्तेमाल कर रहा है तो वे बहुत नाराज हुए। साथ ही उन्हें यह भी पता चला कि अमेरिकी सेना, ड्रोन अभियानों के लिए इस सेवा के सैन्य संस्करण स्टारशील्ड का इस्तेमाल कर रही है, जबकि उन्होंने इसके लिए एक सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान ले रखा था, जो केवल जमीनी गतिविधियों के लिए था।

 SpaceX ने 2 अधिकारियों को निकाला

कंपनी की आंतरिक चर्चाओं से वाकिफ एक व्यक्ति के अनुसार, इन घटनाओं के बाद स्पेसएक्स के भीतर कार्रवाई की गई। उस हफ्ते के अंत तक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के दुरुपयोग के आरोप में कम से कम दो अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया ।

ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ स्टारलिंक का इस्तेमाल कैसे किया

इन अभियानों की जानकारी रखने वाले चार लोगों के अनुसार ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ अपनी सैन्य गतिविधियों में मदद के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल किया। इस गर्मी में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को युद्ध से जुड़ा जो गोपनीय अपडेट दिया गया था, उसमें भी ईरान द्वारा इस तकनीक के इस्तेमाल का संक्षेप में जिक्र था। रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने द वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि ईरान ने अपनी सेनाओं के कमांड और कंट्रोल को सुचारू बनाने वन-वे अटैक ड्रोन अभियानों की निगरानी करने और अन्य सैन्य गतिविधियों के लिए इस सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल किया था। खबरों के अनुसार, स्टारलिंक ने तेहरान को संचार का एक वैकल्पिक जरिया उपलब्ध कराया, जबकि अमेरिकी सेना ईरान के पारंपरिक संचार तंत्र को कमजोर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts