Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुबह लूट तो शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी: CCTV से पकड़े गए तीन बदमाश

द्वारकापुरी में सुबह महिला से चेन लूट की वारदात के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को पकड़ लिया। बदमाशों ने पहले बाइक चोरी की और उसी से वारदात की। CCTV फुटेज के आधार पर पहचान कर लूटी गई चेन और वाहन भी बरामद कर लिया गया।
Follow on Google News
सुबह लूट तो शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी: CCTV से पकड़े गए तीन बदमाश

इंदौर। शहर में सुबह हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। शौक पूरे करने के लिए पहले बदमाशों ने एक बाइक चोरी की और उसी गाड़ी से महिला को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। शाम होते-होते तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

 

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की पंजाब बेकरी वाली गली की है, जहां महिला सड़क पर खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

यह भी देखें: राजा रघुवंशी हत्याकांड हनीमून मर्डर केस में नया मोड़: जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी पुलिस

सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी रोशन की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे और उसके साथ शामिल दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी देखें: सरगुजा: नाबालिग लड़कियों से 7 युवकों ने किया गैंगरेप: खेत में किया दुष्कर्म; पुलिस कर रही जांच

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने वारदात से पहले बाइक चोरी की थी और उसी का इस्तेमाल लूट के लिए किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोशन पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और किन वारदातों को अंजाम दिया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts