Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर डबल मर्डर : तीन दिन पहले करने वाले थे हत्या, लेकिन मृतक ने महिला का मोबाइल नंबर कर दिया था ब्लॉक

Follow on Google News
इंदौर डबल मर्डर : तीन दिन पहले करने वाले थे हत्या, लेकिन मृतक ने महिला का मोबाइल नंबर कर दिया था ब्लॉक
इंदौर। शनिवार को शहर में हुए डबल मर्डर में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को एक चौंकाने वाली बात बताई है। उन्होंने बताया कि वे रवि को 6 दिसंबर यानी घटना से 3 दिन पहले ही मौत के घाट उतारने वाले थे। लेकिन, उस दिन इनके बीच विवाद होने के बाद रवि ने आरोपियों का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसलिए वे 6 दिसंबर को हत्या की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इसके तीन दिन बाद पिंकी और रवि के बीच संपर्क हुआ और 9 दिसंबर को इन लोगों ने अपनी प्लानिंग के अनुसार डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस द्वारा आरोपी ममता उर्फ पिंकी और उसके पति नितिन से पूछताछ करने पर बताया कि रवि ठाकुर के कारण पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। जिसके बाद यह हत्या करने का प्लान बनाया।

दोनों मिलकर करते थे ब्लैकमेल

शनिवार को ममता और नितिन ने प्लानिंग के मुताबिक, बाइक से दोपहर 12 बजे के लगभग सरिता ठाकुर के किराए के मकान अशोक नगर पहुंचे। पहले ममता उर्फ पिंकी घर में अंदर गई उसके बाद नितिन ने सरिता के घर में प्रवेश किया। सरिता, रवि ठाकुर को अन्य महिलाओं से अवैध संबंध बनाने में सहयोग करती थी और बाद में उन्हें रवि ठाकुर के साथ मिलकर ब्लैकमेल भी करती थी। इन्हीं से ममता उर्फ पिंकी भी ब्लैकमेल हो रही थी। रवि ठाकुर ने ममता के साथ अवैध संबंध के वीडियो भी बना लिए थे। जिसके कारण वह लंबे अरसे तक ब्लैकमेल होती रही। हद से ज्यादा परेशान होने पर उसने ये बात अपने पति नितिन को बताई। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की। [caption id="attachment_98132" align="aligncenter" width="600"] मृतक- रवि ठाकुर और मृतिका- सरिता।[/caption]

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

पति-पत्नी अपनी प्लानिंग के तहत खजराना से अशोक नगर पहुंचे थे। पिंकी ने रवि को सरिता के घर पर मौज-मस्ती के बहाने बुलवाया था। दोनों ने वहां पहुंचने के बाद सरिता की हत्या कर दी। इसके बाद नितिन वहीं पर छिपकर रवि के आने का इंतजार करने लगा। रवि वहां पहुंचा तो पिंकी ने उसे फिल्मी स्टाइल में मौज- मस्ती की बात कहकर उसके पूरे कपड़े उतरवा लिए। रवि ने पिंकी को कपड़े उतारने का कहा तो उसने कहा कि तुम्हरी आंखों पर पट्टी बांधने के बाद मैं सारे कपड़े उतार दूंगी। रवि पति-पत्नी के इरादे से अनजान था। पिंकी ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर पति नितिन को इशारा किया। इसके बाद नितिन ने सरिता के घर के मंदिर में रखी तलवार और साथ में लाए चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों वहां से ऑटो पकड़कर दूर खड़ी बाइक के पास पहुंचे और वहां से अपने घर खजराना इलाके में पहुंचे। घर की छत पर जाकर वारदात के दौरान पहने कपड़े जिन पर खून के छींटे थे। उन्हें जलाए और उसके अवशेष को कचरे में फेंक दिया। नितिन और पिंकी रवि और सरिता के मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। इन्हें भी दोनों ने जलाकर फेंक दिया था। आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आई तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। [caption id="attachment_98180" align="aligncenter" width="600"] आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार।[/caption]

यह था घटनाक्रम

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोकनगर के एक मकान की तीसरी मंजिल पर एक महिला और पुरुष की खून में लथपथ लाश मिली है। पुलिस ने दोनों मृतकों की जब जानकारी निकाली तो उनके नाम रवि ठाकुर और सरिता सामने आए। दोनों के शरीर पर पकड़े नहीं थे और दोनों पर धारदार हथियारों से कई हमले किए गए थे। मृतक रवि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के समीप एक होटल का संचालन करता था और मृतिका सरिता अशोक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही थी। वहीं रवि जब भी अशोकनगर में सरिता से मिलने जाता था तो आसपास के रहवासियों को वो सरिता का मुंहबोला भाई बताता था। शनिवार को भी दोनों बंद कमरे में एक-दूसरे से मिल रहे थे, तभी हमलावरों ने दोनों पर चाकू और तलवार से हमलाकर दोनों की हत्या कर दी। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में डबल मर्डर : अवैध संबंध के चलते गला रेतकर हत्या, मुंहबोला भाई बनकर महिला से मिलने आता था मृतक ये भी पढ़ें- डबल मर्डर का खुलासा : अश्लील वीडियो बनाकर महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, पति के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts