Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore Crime News : 35 हजार किलो शक्कर के साथ ट्रक चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक के भाई ने ही रची थी साजिश; जानें पूरा मामला

Follow on Google News
Indore Crime News : 35 हजार किलो शक्कर के साथ ट्रक चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक के भाई ने ही रची थी साजिश; जानें पूरा मामला
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चोरी का मामला सामने आया है। तेजाजी नगर पुलिस ने 35 हजार किलो शक्कर के साथ ट्रक चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

जानें पूरा मामला

शहर की तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा कर्नाटक राज्य से मंगवाई गई 35 हजार किलो शक्कर के साथ एक ट्रक को चोरी कर लिया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ट्रक मालिक के भाई के द्वारा ही यह पूरी चोरी की घटना की साजिश रची गई थी। जिसने ड्राइवर को 5 लाख रुपए का लालच देकर अपने साथ मिलाया था। जिसके बाद उनके द्वारा कर्नाटक से इंदौर मंगाई गई। आरोपियों ने इस 35 हजार किलो शक्कर को चोरी कर अलग-अलग स्थान पर बेचना कबूल किया है। देखें VIDEO.... वहीं, इस पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा फरियादी रिजवान खान ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरियादी रिजवान के भाई सहित परवेज, सुल्तान, मोइनुद्दीन और सद्दाम नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक सर्वर शाह नामक आरोपी अभी भी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts