Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : मंदिर परिसर में फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव के साथ मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुए आरोपी, मामला दर्ज

Follow on Google News
इंदौर : मंदिर परिसर में फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव के साथ मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुए आरोपी, मामला दर्ज
इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धन मंदिर में रोजाना दर्शन करने जा रहे फाइनेंस कंपनी के 46 वर्षीय एग्जीक्यूटिव के साथ मंदिर परिसर में लाठी-डंडे से मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला कालानी नगर से सामने आया है। यहां रहने वाले जितेंद्र दुबे जो कि रोजाना मल्हारगंज इलाके के गोवर्धन मंदिर में कई वर्षों से दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। शहर की एक निजी फाइनेंस कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं। रविवार को फरियादी जितेंद्र दुबे रोजाना की तरह गोवर्धन मंदिर दर्शन करने गए थे, जहां पर आरोपी कैलाश भावसार और उनके बेटे राम भावसार ने मंदिर परिसर में जितेंद्र दुबे के साथ विवाद किया। विवाद केवल मामूली टक्कर को लेकर था, जहां पर दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए और उन्होंने फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के साथ मारपीट की। घटना के वक्त तीन आरोपियों द्वारा लगातार जितेंद्र दुबे के साथ मारपीट की जा रही थी। फरियादी द्वारा वहीं के रहने वाले आरोपी कैलाश भावसार, उनके बेटे राम भावसार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने की बात कही गई।

CCTV फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई : पुलिस

फरियादी द्वारा मल्हारगंज थाने को फुटेज भी दिए गए। सीसीटीवी फुटेज में फाइनेंस एग्जीक्यूटिव से मारपीट करते हुए तीन व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस का कहना था कि यह दोनों ही पक्षों का व्यक्तिगत मामला है और 5 अक्टूबर को इसमें FIR कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना विवाद है। फिलहाल, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1713799108715049063 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- VIDEO : कैफे के बाहर खड़े होकर सिगरेट पीती थीं लड़कियां, महज इस बात से खफा बुजुर्ग ने लगा दी आग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts