Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिता से विवाद के बाद बेटे ने चलाई गोली : पिता के बजाय पत्नी को लगी, नशे में लाइसेंसी पिस्तौल से किया फायर; आरोपी पति की पुलिस कर रही तलाश

Follow on Google News
पिता से विवाद के बाद बेटे ने चलाई गोली : पिता के बजाय पत्नी को लगी, नशे में लाइसेंसी पिस्तौल से किया फायर; आरोपी पति की पुलिस कर रही तलाश
इंदौर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के विवाद में मां को गोली लग गई। गंभील हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पिता और पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बेटे ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी, जो उसकी मां को लग गई। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस फरार आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता जगदीश और उसके बेटे विशाल का किसी पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि, विशाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर अपने पिता जगदीश पर फायर कर दिया। लेकिन वह गोली घर के अंदर टकराकर विशाल की पत्नी भावना की पीठ में जा लगी। गोली लगने के बाद उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी विशाल की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार विशाल शराब पीने का आदी है और वह देर रात भी अत्यधिक शराब के नशे में था। जहां पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपने ही पिता पर लाइसेंसी पिस्तौल से फायर कर दिया। वहीं घटना के बाद से विशाल फरार है और उसकी पत्नी भावना अभी अस्पताल में भर्ती है। (इनपुट – हेमंत नागले)  मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts