Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमडी ड्रग्स की सप्लाई से पहले दबोचा गया ड्राइवर:क्राइम ब्रांच ने 20.30 ग्राम मेफेड्रोन किया जब्त

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कृषि महाविद्यालय के सामने कार्रवाई करते हुए एक ड्राइवर को 20.30 ग्राम एमडी ड्रग्स और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
क्राइम ब्रांच ने 20.30 ग्राम मेफेड्रोन किया जब्त
आरोपी क क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक ड्राइवर को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में था। उसके कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत की 20.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) और एक होंडा डीओ स्कूटी जब्त की गई है।

 

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम 20 और 21 जुलाई की दरम्यानी रात गश्त पर थी। इसी दौरान कृषि महाविद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध युवक ब्लू रंग की होंडा डीओ स्कूटी पर बैठा मिला। टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

यह भी देखें: कारोबारी की मौत का ड्रग कनेक्शन: भोपाल से महिला मित्र हिरासत में

डिग्गी से मिली एमडी ड्रग्स

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आसिम खान (35) निवासी मदीना नगर, आजाद नगर के रूप में बताई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में स्कूटी की तलाशी लेने पर डिग्गी से पारदर्शी जिपलॉक पाउच में 20.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुई। आरोपी से ड्रग्स रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी देखें: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे: शहर में सप्लाई की थी तैयारी

₹2.60 लाख का मशरूका जब्त

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹2 लाख मूल्य की एमडी ड्रग्स और ₹60 हजार कीमत की होंडा डीओ स्कूटी (एमपी-09-डीएफ-5820) जब्त की है। कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹2.60 लाख बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध शाखा थाने में अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी देखें: मऊगंज: नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, MD ड्रग्स की फैक्ट्री सील; 4 आरोपी गिरफ्तार

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर का काम करता है और शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने मादक पदार्थ किससे खरीदा और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी देखें: अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी कफ सिरप : सरकार ने बदल दिए नियम, OTC दवाओं की लिस्ट से हटाया

इस साल 109 तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 52 मामलों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाईयों में 2.3293 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन समेत करीब ₹2.89 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts