Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मऊगंज:नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, MD ड्रग्स की फैक्ट्री सील; 4 आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज के बिझौली गांव में पुलिस ने MD ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जिसमें करोड़ों का माल जब्त हुआ, वहीं 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, MD ड्रग्स की फैक्ट्री सील; 4 आरोपी गिरफ्तार
मऊगंज पुलिस ने MD ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री को सील किया।

रीवा जोन में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में चल रही अवैध एमडी (MD) Drugs बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। यह कार्रवाई आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन और एसपी एसके जैन के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी में करोड़ों का ड्रग्स और केमिकल बरामद

पुलिस ने मौके से तैयार MD Drugs, भारी मात्रा में केमिकल, एसिड और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। इसके साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक चारपहिया वाहन भी बरामद की गई है।

पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चंदन सिंह, अशोक गुप्ता, पीकचन्द्र यादव और ऋषभ सेन को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: गुना: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, फंदे से लटका मिला था शव

रीवा से मुंबई तक सप्लाई का खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि यहां तैयार की जाने वाली एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से लेकर मुंबई तक की जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों पर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक: पुलिस ने IMEI ब्लॉक कर काट दी ठगी की 'लाइफलाइन'

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि यह रीवा जोन में नशे के नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts