PlayBreaking News

कारोबारी की मौत का ड्रग कनेक्शन:भोपाल से महिला मित्र हिरासत में

22 दिन तक होटल में साथ रुकी थी महिला, मौत से पहले हुआ था विवाद; पुलिस ड्रग्स और संदिग्ध संपर्कों की भी खंगाल रही कड़ी
Follow on Google News
भोपाल से महिला मित्र हिरासत में
दूसरी मंजिल से गिर कर हुई थी मौत

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी कारोबारी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू की संदिग्ध मौत की जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में जीतू के ड्रग नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले में पुलिस ने भोपाल से उसकी महिला मित्र सईद फारिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। महिला घटना के समय होटल में जीतू के साथ मौजूद थी और वही उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी।

संबंधित खबर: होटल से गिरकर कारोबारी की मौत: परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप,फुटेज में गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा भी दिखा

एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार सोमवार तड़के करीब चार बजे सांवेर रोड स्थित श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद जीतू साहू की मौत हुई थी। घटना के बाद महाकाली सोसायटी, बावड़िया (भोपाल) निवासी सईद फारिया उसे अस्पताल लेकर गई थी। बुधवार को पुलिस ने उसे भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें: 'बालिग युवती को पति के साथ रहने से नहीं रोका जा सकता', हाईकोर्ट ने परिवार को दिए निर्देश

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से जीतू के संपर्क में थी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ समय पहले विवाद के बाद वह भोपाल चली गई थी। पिछले 22 दिनों से दोनों होटल में ठहरे हुए थे। पूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले होटल के भुगतान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

ये भी पढ़ें: "पत्नी छोड़कर चली गई" कहने पर भड़का नशेड़ी बेटा: मां को पीट-पीटकर मार डाला

सलमान लाला के रिश्तेदारों से भी पूछताछ

पुलिस ने गैंगस्टर सलमान लाला के चाचा जावेद तथा उसके साथियों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद नदीम से भी पूछताछ की है। जावेद ने पुलिस को बताया कि वह जीतू के बुलाने पर होटल पहुंचा था। सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और बातचीत के बाद वह वहां से चला गया। उसके मुताबिक उसे सईद फारिया को समझाने के लिए बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें: Paytm अपडेट करने पर झांसे में फंसा कारोबारी: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए करीब चार लाख

पहले भी ड्रग्स केस में हो चुकी थी गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार जीतू साहू नशे का आदी हो चुका था। कुछ समय पहले कनाड़िया थाना पुलिस ने उसे एमडी ड्रग्स प्रकरण में भी गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई जैनी उर्फ आलिशा, वैभव उर्फ बाबा और नेहा उर्फ रिचू झा के बयानों के आधार पर की गई थी। पुलिस का दावा है कि उक्त आरोपी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें: इंदौर: हाईकोर्ट बेंच को जल्द मिल सकता है नया जज, दो न्यायाधीशों के रिटायर होने से बढ़ा कार्यभार

संपत्ति कारोबार और आर्थिक लेनदेन की भी जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि जीतू साहू पहले जमीन खरीद-फरोख्त का सामान्य कारोबार करता था, लेकिन बाद में उसका कारोबार तेजी से बढ़ा। पुलिस अब उसकी आर्थिक गतिविधियों, संपत्ति निवेश और संदिग्ध संपर्कों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की भी पड़ताल जारी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts