Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक बार फिर INDIGO फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से रांची जा रहा था प्लेन; सभी यात्री सुरक्षित

Follow on Google News
एक बार फिर INDIGO फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से रांची जा रहा था प्लेन; सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट में लगातार तकनीकी खराबी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला आज सामने आया है। जहां, दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फ्लाइट ने दिल्ली से रांची के लिए भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2172 दिल्ली से रांची की उड़ान पर भी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस बुला लिया गया। इसके बाद एयरलाइंस दूसरे विमान से यात्रियों को रांची भेजने की तैयारी कर रही है। https://twitter.com/ANI/status/1687709283289649152?s=20

दिल्ली जा रही फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

एक दिन पहले यानी कि शुक्रवार को दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में खराबी आने के बाद पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान को जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा। पटना-दिल्ली मार्ग पर संचालित इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी समस्या के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। विमान के रवाना होने के तीन मिनट बाद पायलट ने इसके एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। पायलट के अनुसार, किसी और सहायता की आवश्यकता नहीं थी। ये भी पढ़ें- इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, वापस लौटा विमान; इमरजेंसी लैंडिंग हुई
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts