इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, वापस लौटा विमान; इमरजेंसी लैंडिंग हुई

नई दिल्ली। विमानों में तकनीकी खराबी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट की इंजन में अचानक खराबी आने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) घटना की जांच करने के बाद बयान जारी करेगा।





















