Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' ने आलिया भट्ट को किया ऐसा रोस्ट,हंसते-हंसते बंद हो गई एक्ट्रेस की बोलती

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट अविनाश अग्रवाल ने डोनाल्ड ट्रंप बनकर आलिया भट्ट को जमकर रोस्ट किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और जवाबों ने न सिर्फ जजों बल्कि दर्शकों को भी खूब हंसाया।
हंसते-हंसते बंद हो गई एक्ट्रेस की बोलती
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट अविनाश अग्रवाल ने डोनाल्ड ट्रंप बनकर आलिया भट्ट को किया जमकर रोस्ट।

कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। शो के पहले ही एपिसोड को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया। इस एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और कॉमेडियन आशीष सोलंकी बतौर गेस्ट नजर आए। हालांकि शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां एक कंटेस्टेंट ने बटोरीं, जिसने अपने अनोखे अंदाज से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। अविनाश अग्रवाल नाम के कंटेस्टेंट ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का किरदार अपनाकर मंच पर एंट्री की। उनके बोलने का अंदाज, हावभाव और कॉमिक टाइमिंग इतनी दमदार थी कि जज पैनल भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाया। अविनाश ने मंच पर आलिया भट्ट को रोस्ट किया और अभिनेत्री ने इसे पूरी स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ लिया।

जब आलिया भट्ट की बोलती हो गई बंद

शो के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब आलिया भट्ट अविनाश से कुछ सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनकी हाजिरजवाबी के सामने खुद को संभाल नहीं पाईं। आलिया बार-बार कुछ कहने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आखिर में सिर्फ हंसती नजर आईं। इसी मौके पर अविनाश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “समबडी गिव हर ए स्क्रिप्ट।“ यानी कोई इन्हें स्क्रिप्ट दे दो। उनका यह जवाब सुनते ही पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। समय रैना भी अपनी सीट से उठकर मंच पर पहुंचे और पार्टी पॉपर फोड़कर इस पल को और मजेदार बना दिया। वहीं आशीष सोलंकी और बलराज घई ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

रोस्टिंग को आलिया ने किया एंजॉय

अविनाश का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद आलिया भट्ट खुद पार्टी पॉपर फोड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह नहीं फूटता। इस पर अविनाश फिर तुरंत मजाक करते हुए कहते हैं, “स्टंट डायरेक्टर को बुलाओ।“ उनकी यह बात सुनकर एक बार फिर पूरा माहौल हंसी से भर गया। दिलचस्प बात यह रही कि आलिया भट्ट ने किसी भी मजाक को बुरा नहीं माना, बल्कि खुद भी जमकर हंसती और एंजॉय करती दिखाई दीं। दर्शकों को भी दोनों के बीच की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक काफी पसंद आई।

Breaking News

अविनाश के अभिनय से प्रभावित हुईं आलिया

शो के अंत में जब कंटेस्टेंट को अंक देने की बारी आई तो आलिया भट्ट ने अविनाश अग्रवाल को पूरे 10 में से 10 अंक दिए। उन्होंने कहा कि अविनाश अपने किरदार में इतने शानदार तरीके से बने हुए थे कि वह खुद थोड़ा नर्वस महसूस कर रही थीं। आलिया ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पूरे समय अपने किरदार को बनाए रखा।

‘अल्फा’ की टी-शर्ट भी की गिफ्ट

अविनाश की परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ की टी-शर्ट भी गिफ्ट की। हालांकि टी-शर्ट देने के दौरान आलिया थोड़ी झिझकती नजर आईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें शर्म आ रही है। इसके बाद उन्होंने समय रैना से टी-शर्ट अविनाश तक पहुंचाने को कहा। आलिया ने हंसते हुए यह भी कहा कि अगर अविनाश चाहें तो टी-शर्ट पहन सकते हैं और अगर न पहनना चाहें तो भी कोई बात नहीं, लेकिन यह उनकी नई फिल्म से जुड़ा खास गिफ्ट है।

ये भी पढ़ें: US-Iran Talks : 60 दिनों की परीक्षा शुरू, स्विट्जरलैंड में आमने-सामने अमेरिका-ईरान; परमाणु कार्यक्रम से लेकर 6 अरब डॉलर तक होगी बड़ी डील?

कौन हैं अविनाश अग्रवाल?

पहले एपिसोड के विजेता बने अविनाश अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं और वह खुद को ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ के तौर पर पेश करते हैं। अपनी प्रोफाइल में उन्होंने खुद को कॉमेडियन, एमसी, फुल टाइम पति और डॉगो डैडी बताया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts