Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Year Ender 2025 :भारतीय विमेंस ने 52 साल का सूखा किया खत्म, जीता पहला खिताब, ब्लाइंड महिला टीम की भी रही ऐतिहासिक जीत

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने अपना पहला वन-डे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही। जहां टीम ने पहले तो न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया और फिर फाइनल मुकाबलें में 52 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
भारतीय विमेंस ने 52 साल का सूखा किया खत्म, जीता पहला खिताब, ब्लाइंड महिला टीम की भी रही ऐतिहासिक जीत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है। जहां इस साल देश-दुनिया में कई घटनाओं की हलचल देखी गई। लेकिन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। विमेंस टीम ने 52 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला वन-डे वर्ल्ड- कप का खिताब जीता है। नवी मुंबई में खेले गए मैच में भारतीय विमेंस ने लौरा वोल्वार्ट की अगुवाई वाली अफ्रीकी टीम को 52 रनों से हराया था।

    कैसा रहा भारतीय विमेंस का सफर

    विमेंस टीम ने अपने अभियान की शुरुआती मुकाबलों में बेहतर लय हासिल की थी। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही थी। जहां पहले टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दो मैच जीते थे। हालांकि अगले कुछ मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के हाथों टीम अपनी मैच गंवा बैठी थी। लेकिन न्यूजीलैंड जैसी टीम को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 5 विकेट से हराकर कंगारू टीम के ट्रॉफी के सपनों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़त नवी मुंबई के डी.वाय पाटिल स्टेडियम में खेला गया। 

    Uploaded media

    महिला ब्लाइंड टीम की स्वर्णिम सफलता

    साल 2025 में इतिहास का पहला ब्लाइंड महिला विश्व कप खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने जीतने में बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात रही कि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में सभी मुकाबले जीते। फाइनल में भारत का सामना नेपाल से हुआ था जहां टीम ने मुकाबले के सभी 7 मैच जीते। 

    Uploaded media

    अंडर-19 में भी बेटियों ने रचा इतिहस

    इतना ही नहीं ये साल और खास बना है। जब बेटियों ने जनवरी–फरवरी में आयोजित टी20 फॉर्मेट के अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। युवा भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका को हराया। इसके बाद सुपर सिक्स में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड पर जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में साउथ अफ्रीका को भी 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली।

    Uploaded media

    आयरलैंड के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

    वहीं, जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम ने क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला मुकाबला 6 विकेट से जीता, दूसरा मैच 116 रन से अपने नाम किया। तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 304 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जो वनडे फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत रही।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts