PlayBreaking News

Silver Price Down :ऐसा क्या हुआ कि एक ही झटके में 21,500 रुपए सस्ती हो गई चांदी  

सोमवार को चांदी के भाव ने रिकार्ड बना लिया। हालांकि 2.54 लाख रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंची चांदी की यह उछाल ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कुछ ही देर में 21,500 की गिरावट दर्ज की गई।
Follow on Google News
ऐसा क्या हुआ कि एक ही झटके में 21,500 रुपए सस्ती हो गई चांदी  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सोमवार को सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। इस मंदी और तेजी ने निवेशकों और ट्रेडरों दोनों को चौंका दिया। हालांकि कारोबार की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही। MCX पर चांदी के भाव तेजी से चढ़ते हुए 2.54 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शुरुआती घंटों में बाजार का माहौल ऐसा था मानो यह दिन पूरी तरह चांदी के नाम रहने वाला है लेकिन यह नहीं हो सका। शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,28,107 रुपए प्रति किलो थी।

    एक घंटे में बदला माहौल

    चांदी में आई अप्रत्याशित तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। अचानक बाजार में माहौल बदला और मुनाफावसूली का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते चांदी के भाव फिसलने लगे और करीब एक घंटे के भीतर ही कीमत 2.32 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास गई। यानी एक ही झटके में चांदी लगभग 21,500 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई। इतनी तेज गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी और कई निवेशक समझ नहीं पाए कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे चांदी भरभराकर टूट गई।

    प्रॉफिट बुकिंग ने गिरावट की रफ्तार तेज की

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट किसी बड़े नकारात्मक घटनाक्रम का नतीजा नहीं, बल्कि तेज उछाल के बाद आने वाली सामान्य बाजार प्रतिक्रिया है। जब कीमतें बहुत तेजी से ऊपर जाती हैं, तो बड़े ट्रेडर और निवेशक मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली शुरू कर देते हैं। इसी प्रॉफिट बुकिंग ने गिरावट की रफ्तार को और तेज कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भी घरेलू कीमतों पर साफ दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर सिल्वर पहले 80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची थी, लेकिन बाद में वहां भी दबाव बढ़ा और कीमतें गिरकर करीब 75 डॉलर प्रति औंस पर गईं।

    एक साल में 150 प्रतिशत का रिटर्न

    हालांकि लंबी अवधि की तस्वीर अब भी चांदी के पक्ष में मानी जा रही है। बीते एक साल में चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। दिसंबर 2024 में जहां इसके भाव काफी नीचे थे, वहीं अब इसमें 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। औद्योगिक मांग, खासकर ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर पैनल निर्माण में बढ़ती खपत, चांदी की कीमतों को आगे भी सहारा दे सकती है।

     

    चांदी बाजार की खास बातें 

    • MCX पर चांदी ने 2.54 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया
    • एक घंटे में करीब 21,500 रुपए प्रति किलो की तेज गिरावट
    • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर 80 से गिरकर 75 डॉलर प्रति औंस पर आई
    • लंबी अवधि में औद्योगिक और ग्रीन एनर्जी की मांग से चांदी को समर्थन

    आज सोने की कीमत

    दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,860 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने के लिए भाव 1,30,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।  जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,860 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,710 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts