Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीरज-हिमानी रिसेप्शन पार्टी : 150 VIP मेहमानों को मिला न्यौता, PM मोदी ने भेंट की श्री राम की मूर्ति

रिसेप्शन पार्टी में देश के कई बड़े मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई गणमान्य लोगों को नीरज चोपड़ा ने व्यक्तिगत रूप से न्योता दिया था।
 150 VIP मेहमानों को मिला न्यौता, PM मोदी ने भेंट की श्री राम की मूर्ति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली स्थित द लीला पैलेस होटल में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर की वीआईपी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई। बेहद सीमित और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में संपन्न यह समारोह पूरी तरह प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के तहत आयोजित हुआ।

    PM मोदी ने दिया आर्शीर्वाद

    इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। पीएम मोदी के आगमन से पहले होटल परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई। मोदी ने न केवल नीरज और हिमानी को शुभकामनाएं दीं, बल्कि उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं भी दीं।

    Twitter Post

    150 VIP को दिया था न्यौता

    रिसेप्शन पार्टी में देश के कई बड़े मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई गणमान्य लोगों को नीरज चोपड़ा ने व्यक्तिगत रूप से न्योता दिया था। हालांकि व्यस्तताओं के चलते ये नेता समारोह में शामिल नहीं हो सके। पार्टी में कुल लगभग 150 वीआईपी मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

    गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने 19 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक निजी रिसॉर्ट में बेहद सादे और निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। खेल जगत में व्यस्त शेड्यूल के कारण दोनों ने शादी के तुरंत बाद रिसेप्शन आयोजित नहीं किया था। अब समय मिलने पर राजधानी दिल्ली में यह भव्य लेकिन सीमित दायरे वाली रिसेप्शन पार्टी दी गई।

    दिल्ली में तीसरी रिसेप्शन पार्टी

    हरियाणा के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया। यह आयोजन राजधानी के लीला पैलेस होटल में रखा गया, जहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत बेहद सीमित और चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था।

    इससे पहले नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की ओर से 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल स्थित द ईडन और जन्नत हॉल में दो अलग-अलग पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन आयोजनों में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल हुए थे, जहां पारंपरिक अंदाज में विवाह के बाद की रस्में निभाई गईं।

    देर रात तक चला रिसेप्शन

    दिल्ली में आयोजित यह रिसेप्शन पार्टी शाम करीब 7 बजे शुरू हुई और रात लगभग साढ़े 11 बजे तक चली। कार्यक्रम को पूरी तरह निजी और विशिष्ट बनाए रखने के लिए केवल 150 चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। समारोह में दोनों परिवारों की ओर से करीब 30 महिलाएं विशेष रूप से शामिल रहीं, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    एंकर ने सुनाई शानदार कविता 

    इससे पहले हरियाणा के हिसार की रहने वाली जानी-मानी एंकर अल्पना सुहासिनी ने हरियाणा के कार्यक्रम का संचालन किया। मंच से उन्होंने नीरज चोपड़ा और उनकी धर्मपत्नी हिमानी मोर को समर्पित एक भावपूर्ण कविता सुनाई, जिसने समारोह में मौजूद सभी मेहमानों को भावुक कर दिया। कविता को उपस्थित अतिथियों से भरपूर सराहना मिली, वहीं इसकी पंक्तियों ने पूरे आयोजन के माहौल को और अधिक आत्मीय, यादगार और खास बना दिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts