Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट ने हिला दिया तारा-वीर का रिश्ता, क्या है मामला?

मुंबई में 26 दिसंबर 2025 को हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का एक पल सोशल मीडिया पर तूफान बन गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ शो में मौजूद थीं, तभी एपी ढिल्लों ने तारा को स्टेज पर बुलाया। परफॉर्मेंस के दौरान दोनों की नजदीकियां और सिंगर का तारा को गाल पर किस करना कैमरे में कैद हो गया।
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट ने हिला दिया तारा-वीर का रिश्ता, क्या है मामला?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह बना सिंगर एपी ढिल्लों का मुंबई में 26 दिसंबर 2025 को हुआ ग्रैंड कॉन्सर्ट। इस म्यूजिकल नाइट में तारा अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंचीं।  कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को स्टेज पर इनवाइट किया। तारा ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर पहुंचीं और दोनों ने साथ में परफॉर्म किया।

     परफॉर्मेंस के बीच एक ऐसा मोमेंट आया, जब एपी ढिल्लों ने तारा के गाल पर किस कर लिया। यह सीन कैमरों में कैद हो गया और कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    तारा के बॉयफ्रेंड वीर की वायरल एक्सप्रेशन

    वीडियो में साफ दिखता है कि किस वाले पल के बाद तारा थोड़ी अनकम्फर्टेबल नजर आईं। वह हंसते हुए एपी ढिल्लों से दूरी बनाती दिखीं। इसी दौरान कैमरा दर्शकों में खड़े वीर पहाड़िया पर गया। वीर का रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का सबसे बड़ा पॉइंट बन गया है। वीर के चेहरे पर हैरानी और असहजता के भाव साफ देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह मोमेंट उन्हें पसंद नहीं आया। यही से ब्रेकअप रूमर्स ने रफ्तार पकड़ ली।

     

     एयरपोर्ट पर साथ दिखे तारा-वीर

    कॉन्सर्ट विवाद के बाद तारा और वीर का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों न्यू ईयर वेकेशन के लिए साथ रवाना हुए। एयरपोर्ट पर दोनों ने पैपराजी को दूर से हाथ हिलाकर हाय कहा और फिर अंदर चले गए।

    सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

    एयरपोर्ट वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोलिंग शुरू हो गई। कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। कुछ ने लिखा कि ये रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं चलेगा, तो कुछ ने इसे PR डैमेज कंट्रोल तक कह दिया। लांकि, इन अफवाहों पर खुद तारा सुतारिया ने ब्रेक लगा दिया।

    Uploaded media
    Uploaded media

    तारा ने शेयर कीं वीर के साथ तस्वीरें

    ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों साथ में खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के बाद यह साफ हो गया कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक है और वायरल वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे कयास सिर्फ अफवाहें हैं।

    Uploaded media

    अगस्त में हुआ था रिश्ता ऑफिशियल

    तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार को पब्लिक किया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया। इसके अलावा हाल ही में एख इंटव्यू में वीर पहाड़िया ने तारा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts