Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Year Ender 2025:खिलाड़ियों के लिए रहा सबसे दर्दनाक साल!

2025 भारतीय खेल जगत के लिए निजी तौर पर बेहद मुश्किल साबित हुआ। क्रिकेट, बैडमिंटन और अन्य खेलों से जुड़े नामचीन चेहरों के रिश्तों में दरारें आईं। मैदान के बाहर यह साल कई खिलाड़ियों के लिए दिल टूटने वाला साबित हुआ।
खिलाड़ियों के लिए रहा सबसे दर्दनाक साल!
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    2025 भारतीय खेल जगत के लिए सिर्फ जीत और हार का साल नहीं रहा। इस साल कई नामचीन खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। जिन चेहरों को फैंस मैदान पर मजबूत, और डिग देखते थे, उनकी निजी दुनिया में दरारें साफ दिखीं। कहीं शादी टूटी, कहीं सगाई अधूरी रह गई, तो कहीं रिश्तों में उतार-चढ़ाव ने सबका ध्यान खींचा।आइए जानते हैं उन 5 बड़े खिलाड़ियों कीकहानी, जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा रही।

    1. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की जोड़ी कभी सोशल मीडिया की फेवरेट हुआ करती थी। दिसंबर 2020 में शादी के बाद दोनों अक्सर साथ में वीडियो, डांस रील्स और फनी मोमेंट्स शेयर करते थे। लेकिन 2025 में हालात बदले। अचानक तलाक की खबरें सामने आईं और धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि मामला सिर्फ अफवाह नहीं है। इस रिश्ते का टूटना फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ।

    Uploaded media

    2. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना का नाम जब म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से जुड़ा, तो फैंस काफी खुश हुए। सगाई की खबरों के बाद माना जा रहा था कि जल्द ही शादी होगी। लेकिन अचानक खबर आई कि दोनों ने शादी कैंसिल कर दी है। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया।

    Uploaded media

    3. साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप

    बैडमिंटन की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी को 7 साल हो चुके थे। दोनों को अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते देखा गया। 2025 में जब दोनों के अलग होने की खबर सामने आई, तो फैंस को यकीन ही नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद दोनों ने फिर से साथ आने का फैसला किया।

    Uploaded media

    4. हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी हमेशा लाइमलाइट में रही। लेकिन 2025 में दोनों के तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया। तलाक के बाद हार्दिक का नाम मॉडल माहिका के जुड़ने लगा। हालांकि अब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

    Uploaded media

    5. वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत को लेकर भी 2025 में तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।फिर भी, लंबे समय से साथ रहे इस कपल को लेकर ऐसी खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया। सहवाग हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मामले में दोनों ने चुप्पी बनाए रखी।

    Uploaded media

     

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts