Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंबिकापुर में डंडे से सिर फोड़कर 30 लाख की लूट:स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी पर हमला, आरोपी CCTV में कैद

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात एक व्यापारी से करीब 30 लाख रुपए की लूट हुई। बदमाश ने सिर पर डंडे से हमला कर कैश से भरा बैग छीना और फरार हो गया। घटना CCTV में कैद है। पुलिस ने 18 लाख रुपए और बाइक बरामद की है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।
स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी पर हमला, आरोपी CCTV में कैद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात एक व्यापारी से करीब 30 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बदमाश ने व्यापारी के सिर पर डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

    कौन हैं पीड़ित व्यापारी?

    पीड़ित का नाम अनिल अग्रवाल है। वह मोबाइल फोन के डीलर हैं और हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की फ्रेंचाइजी भी संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अनिल अग्रवाल का ही पूर्व कर्मचारी है।

    कैसे हुई लूट की वारदात

    रविवार रात करीब 9 बजे अनिल अग्रवाल दिनभर का कलेक्शन लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रानी सती मंदिर कॉलोनी की ओर मुड़े, पहले से घात लगाए बदमाश ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने बांस के मोटे डंडे से उनके सिर पर लगातार वार किए, जिससे वह स्कूटी से गिरकर बेहोश हो गए।

    कैश से भरा बैग लेकर फरार

    हमले के बाद आरोपी खून से लथपथ पड़े व्यापारी से कैश से भरा बैग छीनकर भाग गया। बैग में दिनभर का कलेक्शन था, जिसकी रकम करीब 20 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है। व्यापारी ने पैसे गिने नहीं थे, इसलिए सही रकम की पुष्टि नहीं हो सकी।

    घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अनिल अग्रवाल को देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

    CCTV में कैद हुआ आरोपी

    लूट के बाद आरोपी बैग लेकर भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।

    Twitter Post

    पुलिस को मिली अहम सफलता

    CSP राहुल बंसल ने बताया कि पुलिस ने देर रात आरोपी की तलाश की। भागते समय आरोपी की बाइक भातूपारा इलाके के एक खेत में फंस गई, जिसके बाद वह बाइक और बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 18 लाख रुपए कैश और बाइक बरामद कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts