PlayBreaking News

रेल यात्रियों को बड़ी राहत:अब टिकट के साथ ही होगी अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग

टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त सामान की जानकारी दर्ज कर सकेंगे यात्री; शुरुआत में केवल कन्फर्म टिकट धारकों को मिलेगा लाभ, स्टेशनों पर एसओपी का इंतजार
Follow on Google News
अब टिकट के साथ ही होगी अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग
फाइल फोटो

इंदौर। भारतीय रेलवे यात्रियों को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने के लिए पार्सल या लगेज कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त सामान का विवरण दर्ज कर ऑनलाइन लगेज बुकिंग की जा सकेगी। यात्रा के दिन स्टेशन पहुंचने पर यात्री केवल अपना सामान रेलवे कर्मचारियों को सौंपेंगे, जिसके बाद वही सामान संबंधित ट्रेन से उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात : कुबेरेश्वर-महाकाल के लिए चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था से अतिरिक्त सामान की बुकिंग पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। अभी तक यात्रियों को अतिरिक्त सामान के लिए स्टेशन स्थित लगेज कार्यालय में जाकर वजन कराना, शुल्क जमा करना और अलग से बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। नई सुविधा शुरू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो सकेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और स्टेशन के लगेज काउंटरों पर भीड़ भी कम होगी।

ये भी पढ़ें: तीन साल का इंतजार खत्म! भोपाल के नए रेलवे स्टेशन निशातपुरा का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, दौड़ेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

ऑनलाइन मिलेगी सभी नियमों की जानकारी

टिकट बुकिंग के दौरान ही यात्रियों को मुफ्त लगेज सीमा, अतिरिक्त वजन पर लगने वाले शुल्क, अधिकतम वजन की सीमा, प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची और अन्य आवश्यक नियमों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को पहले से ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें अतिरिक्त सामान के लिए कितना शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल को चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात: निशातपुरा पर रुकी मालवा एक्सप्रेस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

केवल कन्फर्म टिकट वालों को मिलेगा लाभ

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह सुविधा केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। वेटिंग लिस्ट, आरएसी और अनारक्षित टिकट वाले यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे। यानी केवल कन्फर्म टिकट धारक ही अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग करा पाएंगे।

ये भी पढ़ें: अब निशातपुरा से मिलेगी ट्रेन: भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस, CM मोहन यादव करेंगे लोकर्पण

शुरुआत में कुछ कोच रहेंगे बाहर

प्रारंभिक चरण में यह सुविधा सभी श्रेणियों के यात्रियों को नहीं मिलेगी। रेलवे ने फिलहाल थर्ड एसी (3AC), एसी इकोनॉमी और चेयर कार (CC) कोच के यात्रियों को इस व्यवस्था से बाहर रखा है। रेलवे का कहना है कि व्यवस्था के सफल संचालन और फीडबैक के आधार पर भविष्य में इसे अन्य श्रेणियों में भी लागू किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 'पश्चिम रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया'... महाप्रबंधक को सुमित्रा महाजन का तीखा पत्र

इंदौर स्टेशन पर एसओपी का इंतजार

नई व्यवस्था के लागू होने की संभावना जल्द जताई जा रही है, लेकिन इंदौर रेलवे स्टेशन के अधिकारी अभी संचालन प्रक्रिया (SOP) को लेकर असमंजस में हैं। अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर में बदलाव की जानकारी तो मिल चुकी है, लेकिन स्टेशन पर यात्रियों से सामान कहां लिया जाएगा, उसकी जांच कैसे होगी, सुरक्षित रखरखाव और संबंधित ट्रेन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी होगी, इसे लेकर अभी विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts