Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराया, कप्तान मार्श ने नाबाद 46 रन की पारी खेली; विराट-रोहित और गिल रहे फ्लॉप

- बारिश से बाधित मुकाबले में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल
Follow on Google News
IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराया, कप्तान मार्श ने नाबाद 46 रन की पारी खेली; विराट-रोहित और गिल रहे फ्लॉप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रही। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से शिकस्त दी। बारिश से बाधित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 21.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा।

    भारतीय टॉप ऑर्डर हुआ पूरी तरह फ्लॉप

    भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (10), शुभमन गिल (10) और विराट कोहली (0) जैसे दिग्गज बल्लेबाज पावरप्ले के भीतर ही पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर भी 11 रन ही बना सके। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया और रन बनाने की जिम्मेदारी मिडिल ऑर्डर पर आ गई।

    केएल राहुल और अक्षर पटेल ने संभाली पारी

    शीर्ष क्रम के जल्दी आउट होने के बाद केएल राहुल ने 38 रन और अक्षर पटेल ने 31 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों ने मिलकर पारी को थोड़ा संभाला, लेकिन बार-बार बारिश रुकावट बनती रही। मैच के दौरान चार बार खेल रोका गया, जिससे बल्लेबाजों की लय टूटती गई और रन गति पर असर पड़ा।

    DLS मैथड से घटे भारत के रन

    लगातार बारिश के कारण मैच के ओवर घटाकर 26 ओवर का कर दिया गया। भारत ने 136 रन बनाए, लेकिन DLS मैथड के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसका मतलब यह रहा कि भारत के 6 रन कम हो गए और मुकाबला और मुश्किल बन गया।

    आसान रही ऑस्ट्रेलिया की जीत

    लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटका जल्दी झेला, जब ट्रैविस हेड (8 रन) अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श (नाबाद 46 रन) ने जोश फिलिप (37) और मैट रेनशॉ के साथ मिलकर रन चेज आसान कर दिया। मार्श की पारी दमदार रही, उन्होंने तीन महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं और अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई।

    मार्श बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

    कप्तान मिचेल मार्श को उनकी नाबाद 46 रन की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने न केवल टीम को स्थिरता दी बल्कि बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत की राह पर बनाए रखा।

    भारतीय टीम का स्कोरकार्ड

    बल्लेबाज

    विकेट

    रन

    रोहित शर्मा

    कैच मैथ्यू रेनशॉ, बोल्ड जोश हेजलवुड

    8

    शुभमन गिल

    कैच जोश फिलिप, बोल्ड नाथन एलिस

    10

    विराट कोहली

    कैच कूपर कोनोली, बोल्ड मिचेल स्टार्क

    0

    श्रेयस अय्यर

    कैच जोश फिलिप, बोल्ड जोश हेजलवुड

    11

    अक्षर पटेल

    कैच मैथ्यू रेनशॉ, बोल्ड मैथ्यू कुह्नमैन

    31

    केएल राहुल

    कैच मैथ्यू रेनशॉ, बोल्ड मिचेल ओवेन

    38

    वॉशिंगटन सुंदर

    बोल्ड मैथ्यू कुह्नमैन

    10

    नीतीश रेड्डी

    नाबाद

    19

    हर्षित राणा

    कैच जोश फिलिप, बोल्ड मिचेल ओवेन

    1

    अर्शदीप सिंह

    रनआउट

    0

    हर्षित राण

    नाबाद

     

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि, पिच पर शुरुआती नमी का गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा- “हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन बल्लेबाजी के लिए भी तैयार हैं।” बता दें कि, रोहित शर्मा अपने करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।

    वेदर रिपोर्ट- पर्थ में बारिश की संभावना

    पर्थ में दिन के समय लगभग 60% बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि रात में यह संभावना 40% तक रहेगी। अगर बारिश होती है तो मुकाबले में रुकावट आ सकती है। यहां का मौसम फिलहाल ठंडा है।

    पिच रिपोर्ट- WACA से लाई गई ड्रॉप-इन पिच

    ऑप्टस स्टेडियम की पिच WACA से लाई गई ड्रॉप-इन पिच है, जिसमें तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और पेस मिलता है। इस मैदान पर भारत अपना पहला वनडे खेल रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया यहां तीन वनडे खेलकर भी जीत दर्ज नहीं करा सका है। यहां अब तक हुए ज्यादातर मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं, इसलिए टॉस जीतकर बॉलिंग चुनना रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

    पहली बार कप्तानी कर रहे शुभमन गिल

    26 वर्षीय शुभमन गिल ने वनडे टीम की कमान पहली बार संभाली है। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है। उन्होंने शुरुआती ओवरों में आत्मविश्वास दिखाते हुए पहला चौका लगाया।

    तीन खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू

    इस मुकाबले में दोनों टीमों के तीन खिलाड़ियों ने वनडे डेब्यू किया-

    भारत की ओर से: नीतीश कुमार रेड्डी (कैप रोहित शर्मा ने सौंपी)

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से: मिचेल ओवेन और मैथ्यू रेनशॉ

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

    अब तक दोनों टीमों के बीच 152 वनडे खेले गए हैं-

    ऑस्ट्रेलिया: 84 जीत

    भारत: 58 जीत

    बेनतीजा: 10 मैच

    ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेले गए 52 मैचों में भारत ने सिर्फ 14 जीते हैं, जबकि 38 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए।

    पिछले दो बड़े मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी

    दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खेला गया था, जिसमें भारत ने विराट कोहली के 84 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था। हालांकि, इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

    भारत की प्लेइंग-11

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

    मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिपी (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts