Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND W vs ENG W Test Match :भारत 10 ओवर के बाद 63/2, मंधाना हाफ सैंचुरी के करीब, श्रीचरणी कर रही डेब्यू

इंग्लैंड महिला टीम ने 1937 से अब तक अपने देश के 19 मैदानों पर 55 टेस्ट खेले हैं। भारत का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। भारतीय टीम 1995 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है।
भारत 10 ओवर के बाद 63/2, मंधाना हाफ सैंचुरी के करीब, श्रीचरणी कर रही डेब्यू
लॉर्ड्स पर भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है, जहां भारत इस समय 48 रन 3 विकेट के नुकसान पर खेल रही है।  21-23 जुलाई 1884 को इसी मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला पुरुष टेस्ट हुआ था। अब 142 साल बाद भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें इतिहास रच रही हैं। यह महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच है और लॉर्ड्स इंग्लैंड में महिला टेस्ट की मेजबानी करने वाला 20वां मैदान बन गया है।

भारत की खराब शुरुआत

मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ। इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 8.3 ओवर में 48 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। महिला टेस्ट चार दिन का होता है और हर दिन कम से कम 100 ओवर फेंके जाते हैं।

Featured News

भारत का रिकॉर्ड मजबूत, इंग्लैंड में कभी नहीं हारी टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड महिला टीम ने 1937 से अब तक अपने देश के 19 मैदानों पर 55 टेस्ट खेले हैं। भारत का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। भारतीय टीम 1995 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। वहीं इंग्लैंड की धरती पर खेले गए 9 टेस्ट मुकाबलों में भी भारत को हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: क्या है बिग बैश लीग (BBL)? पहली बार भारत में होगा मैच, जानिए क्यों खास है ऑस्ट्रेलिया की IPL जैसी टी20 लीग

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, सायली सतघारे, प्रिया पुनिया।

इंग्लैंड: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), लॉरेन बेल, माइया बुशियर, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, ग्रेस पॉट्स, लॉरेन फिलर, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, टिली कॉर्टिन-कोलमैन, इसी वोंग।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts