🌤️
--Bhopal, India

PU Special :आयकर अफसर बनेंगे 'करपति', केबीसी स्टाइल में न्यू आईटी एक्ट पर क्विज; एमपी-छग और नागपुर के अफसर होंगे शामिल

नए आयकर कानून की बारीकियों से अधिकारियों को अवगत कराने के लिए आयकर विभाग अगले महीने 'कौन बनेगा करपति' प्रतियोगिता आयोजित करेगा। केबीसी की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागपुर रीजन के करीब 500 आयकर अधिकारी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य नए आयकर कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अधिकारियों के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार करना है।
Follow on Google News
आयकर अफसर बनेंगे 'करपति', केबीसी स्टाइल में न्यू आईटी एक्ट पर क्विज; एमपी-छग और नागपुर के अफसर होंगे शामिल
आयकर अफसर बनेंगे 'करपति', केबीसी स्टाइल में न्यू आईटी एक्ट पर क्विज

राजीव सोनी, भोपाल। प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में मुकाबला होगा और ग्रैंड फिनाले में दोनों श्रेणियों से पांच-पांच अधिकारियों को हॉट सीट पर बैठाया जाएगा। पहले चरण में 50 और दूसरे चरण में 30 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर फाइनलिस्ट का चयन होगा। दोनों श्रेणियों से एक-एक ‘करपति’ चुना जाएगा। विजेता को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि चार रनर-अप को 11-11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिलेगी।

केबीसी की तर्ज पर होगा आयकर अधिकारियों का मुकाबला

प्रतियोगिता का प्रारूप ‘कौन बनेगा करोड़पति’ यानी केबीसी की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें एनएडीटी रीजनल कैंपस, भोपाल के कार्यक्षेत्र में आने वाले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागपुर रीजन के अधिकारी शामिल होंगे। आयकर विभाग की योजना के अनुसार पहली श्रेणी में इंस्पेक्टर तक और दूसरी श्रेणी में आईटीओ से वरिष्ठ स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के जरिए नए आयकर कानून की जानकारी को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

सिवनी: गणेशगंज की हर घर तिरंगा रैली पर उठे सवाल, 500 से ज्यादा छात्र लेकिन हाथों में दिखे महज 8 से 10 तिरंगे

लिखित परीक्षा के बाद हॉट सीट तक पहुंचेगा मुकाबला

प्रतियोगिता के पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 30 सवाल होंगे और प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर ग्रैंड फिनाले के लिए चयन किया जाएगा। दोनों श्रेणियों से पांच-पांच अधिकारी फाइनल में पहुंचेंगे और हॉट सीट पर मुकाबला करेंगे। ग्रैंड फिनाले में दोनों श्रेणियों से एक-एक करपति चुना जाएगा।

Breaking News

विजेता को 21 हजार और रनर-अप को 11 हजार रुपए

प्रतियोगिता की पहली श्रेणी में इंस्पेक्टर तक और दूसरी श्रेणी में आईटीओ से वरिष्ठ स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। दोनों श्रेणियों में विजेता को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं चार रनर-अप को 11-11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी मिलेगी। अधिकारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और प्रतियोगिता के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

नए आयकर कानून पर रहेगा पूरा फोकस

देश में अप्रैल 2026 से लागू नए आयकर कानून के प्रति विभागीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है। एनएडीटी रीजनल कैंपस, भोपाल के कार्यक्षेत्र में आने वाले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागपुर रीजन के अधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा। आयोजन में विभागीय स्तर पर भोपाल और नागपुर के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर की प्रमुख भूमिका रहेगी। नए आयकर अधिनियम 2025 और नए कानून की जानकारी को प्रशिक्षण कक्ष तक सीमित रखने के बजाय क्विज और प्रतिस्पर्धा के माध्यम से अधिकारियों की समझ परखी जाएगी।

छिंदवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 501 गुम मोबाइल, लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान

पिछले साल हुआ था प्रारंभिक आयोजन

एनएडीटी रीजनल कैंपस, भोपाल ने नए आयकर कानून के प्रति अधिकारियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल इस प्रतियोगिता का प्रारंभिक आयोजन किया था। इस बार इसे नए स्वरूप और तैयारियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता 8 और 29 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 500 अधिकारी शामिल होंगे। मप्र-छग की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर मोना मोहंती और दिल्ली स्थित प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल (ट्रेनिंग) ने विभाग के इस नवाचार को लेकर आयोजन में विशेष रुचि दिखाई है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एनएडीटी रीजनल कैंपस, भोपाल राजकुमार घोष के अनुसार, अधिकारियों के कामकाज की गुणवत्ता बढ़ाने और नए आयकर कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह नवाचार शुरू किया गया है। पिछले साल हुए आयोजन को काफी सराहना मिली थी और इस बार इसे नई तैयारियों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts